हरियाणा रोडवेज के जीएम से मांगी ₹50 लाख की फिरौती, न देने पर कह दी ये बड़ी बात

चरखी दादरी | हरियाणा के चरखी दादरी में रोडवेज के जीएम रविश हुड्डा को एक धमकी भरा पत्र भेजा गया है. पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है  कि 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है. अगर जीएम ने इतने पैसे नहीं दिए, तो उनके परिवार को दिनदहाड़े गोलियों से भूनने की धमकी दी गई है. पत्र के अंत में प्रधान बिश्नोई गैंग लिखा हुआ है. ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिरौती बिश्नोई गैंग की तरफ से मांगी गई है.

HARYANA ROADWAY GM

चरखी दादरी के जीएम से मांगी गई फिरौती

सिटी थाना पुलिस को दी गई शिकायत में जीएम रवीश हुड्डा ने बताया कि उनके कार्यालय में एक कर्मचारी उन्हें 15 अप्रैल को एक लिफाफा देकर गया था. छुट्टी होने के कारण कर्मचारी इसे नहीं देख पाया.  जब उन्होंने इसे चेक किया तो इसमें एक पत्र मिला है. पत्र में उनसे ₹50 लाख की फिरौती मांगी गई है. जीएम को यह राशि 25 अप्रैल को मकडोली गांव के श्मशान घाट में खड़े गैंग के गुर्गों को देने की बात कही गई है. जीएम की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.