हरियाणा में रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 2 से 3 फरवरी को रद्द रहेगी ये ट्रेनें; फटाफट देखें पूरी लिस्ट

रेवाड़ी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि जयपुर मण्डल पर हिरनौदा- फुलेरा- भांवसा स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली कार्य, गहलोता- मण्डावरिया रेल खंड पर ब्रिज संख्या 270, मण्डावरिया- किशनगढ रेल खंड पर ब्रिज संख्या 279 व नरेना यार्ड में तकनीकी कार्य के कारण 2 फरवरी (रविवार) को ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते रेवाड़ी स्टेशन (Rewari Station) से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेगी.

Train Cancelled

2 फरवरी को रद्द रहेगी ये ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 22985, उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय एक्सप्रेस ट्रेन
  • ट्रेन नंबर 22986, दिल्ली सराय – उदयपुर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन
  • ट्रेन नंबर 59630, फुलेरा- जयपुर ट्रेन
  • ट्रेन नंबर 59629, जयपुर- फुलेरा ट्रेन
  • ट्रेन नंबर 09635, जयपुर- रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन
  • ट्रेन नंबर 09636, रेवाड़ी– जयपुर स्पेशल ट्रेन
  • ट्रेन नंबर 19617, मदार- रेवाड़ी ट्रेन
  • ट्रेन नंबर 14321, बरेली- भुज एक्सप्रेस ट्रेन
यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

3 फरवरी को रद्द रहेगी ये ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 14322, भुज- बरेली एक्सप्रेस ट्रेन
  • ट्रेन नंबर 19620, रेवाड़ी- फुलेरा ट्रेन
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.