हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र पर करोड़ों रुपए खर्च, फिर भी क्यों नहीं शुरू हो पाया? जानें वजह

महेंद्रगढ़ | महेंद्रगढ़- दादरी सड़क मार्ग पर स्थित गांव रिवासा में करोड़ों रुपए की लागत से हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र का निर्माण किया गया है, जिसका फायदा न सिर्फ हरियाणा, बल्कि राजस्थान और अन्य राज्यों के पशुपालकों को भी होना था. उद्घाटन न होने के कारण फिलहाल पंचायत भवन में अस्थायी रूप से पशु अस्पताल चल रहा है.

Cow Sanctuary

दिसंबर में होना था उद्घाटन

लगभग तैयार हो चुके महेंद्रगढ़ के रिवासा गांव में स्थित इस पशु विज्ञान केंद्र का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 27 दिसंबर को उद्घाटन करने का प्लान किया था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण ऐसा नहीं हो पाया. विभाग ने फिर इसे तैयार करने के लिए साफ- सफाई और रंग- रोगन का काम शुरू कर दिया है, ताकि क्षेत्र के पशुपालकों को जल्द- से- जल्द इसका लाभ मिल सके.

2018 में शुरू हुआ था निर्माण

करीब 6 साल की मेहनत और दस करोड़ की लागत के बाद 2016 में मुख्यमंत्री द्वारा की गई. इसके बाद, 2018 में इस पशु विज्ञान केंद्र का निर्माण शुरू हुआ था. लगभग 10 प्रतिशत काम अधूरा छोड़ दिया गया था और अब तक इस पर कोई काम नहीं हो सका. 10 करोड़ से ज्यादा खर्च होने के बावजूद यह बुरी हालत में ही पड़ा है. इस कारण गांव के पंचायत भवन में ही बिना सुविधाओं के रीजनल सेंटर का काम चल रहा है, जहां बीमार पशुओं को खुले में रखा जाता है, क्योंकि टीन शेड तक की उचित व्यवस्था नहीं है. सर्दी, बारिश और गर्मी के मौसम में पशुपालकों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

यह भी पढ़े -  महेंद्रगढ़ के सरकारी स्कूल की बदली तस्वीर, निजी स्कूल जैसी बनी सुविधाएं

इनको मिलेगा लाभ

सामाजिक संगठनों और क्षेत्रीय लोगों ने सरकार से भवन निर्माण कार्य पूरा कर इसे सुचारु रूप से शुरू करने की अपील की थी. इस केंद्र के खुलने से दक्षिणी हरियाणा के महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, नूंह, गुरुग्राम, झज्जर और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों के पशुपालकों को बड़ी राहत मिलेगी. फिलहाल, एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाओं की कमी के कारण पशु पालकों को छोटी- मोटी बीमारियों के लिए भी हिसार स्थित लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय जाना पड़ता है.

निपटाए जा रहे जरूरी काम

पिछले कुछ दिनों में केंद्र में दरवाजे, खिड़कियां, रंग- पेंट और अन्य जरूरी काम हो रहे हैं. साथ ही, रीजनल सेंटर परिसर में सड़क, सीवर, बिजली कनेक्शन, पानी की सुविधा और चारदीवारी का काम भी चल रहा है. केंद्र के खुले मैदान में उगी झाड़ियों को हटाने और मैदान को समतल करने के लिए जेसीबी का काम जारी है. इन सभी कामों को 10 दिनों के भीतर पूरा करने की कोशिश की जा रही है, ताकि मुख्यमंत्री के आने से पहले यह सभी तैयार हो सकें. हालांकि, प्रशासनिक भवन और स्टाफ क्वार्टरों का काम बजट बढ़ने के बाद शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts