मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा फैसला, यहां बनाया जाएगा आधुनिक हॉकी एस्ट्रो टर्फ; लगेंगी फ्लड लाइट्स

अंबाला | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने अंबाला जिले के गांव बड़ागढ़ में आयोजित कबड्डी खेल महाकुंभ कार्यक्रम में खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा की. उन्होंने ऐलान किया कि बड़ागढ़ के खेल स्टेडियम में 14 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक हॉकी एस्ट्रो टर्फ तैयार किया जाएगा. साथ ही, खेल मैदान में फ्लड लाइट्स भी लगाई जाएंगी.

Hockey Astro Turf compressed

खेल स्टेडियम के लिए 5 करोड़ का बजट

उन्होंने जानकारी दी कि इसके अलावा खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए गांव लाहा और गांव बिचपड़ी में स्थित खेल स्टेडियमों के नवीनीकरण हेतु 5 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है. उन्होंने कहा कि हरियाणा कबड्डी, कुश्ती और मुक्केबाजी जैसे पारंपरिक खेलों का प्रमुख केंद्र रहा है. राज्य के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर हरियाणा सहित पूरे देश का मान बढ़ाया है.

खिलाड़ियों को किया सम्मानित

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कबड्डी महाकुंभ में प्रथम स्थान पर रही हिसार, द्वितीय स्थान पर रही रोहतक, और तृतीय स्थान पर रही गुरुग्राम व अंबाला की महिला कबड्डी टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में गुरुग्राम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि हिसार दूसरे और रोहतक व अंबाला की टीमों ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया. विजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. प्रथम स्थान पर आई टीम को 2 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर रही टीम को 1 लाख रुपये, और तीसरे स्थान की दोनों टीमों को 25- 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts