सरकार ने तेज की हरियाणा CET आयोजित करने की तैयारी, अगले हफ्ते होगी अहम बैठक

चंडीगढ़ | हरियाणा में ग्रुप C और D के लिए होने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है. आपको बता दें कि आयोग परीक्षा के आयोजन को जल्द से जल्द करवाने में जुट चुका है. हरियाणा में लगभग तीन साल से लाखों युवाओं को ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों को सरकारी भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा का इंतजार है.

Haryana CET HSSC CET

ग्रुप सी और डी के लिए होने वाले कॉमन एलिबिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) कराने की तैयारी में सरकार जुट गई है.

25 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

अगले हफ्ते सरकार इस मुद्दे पर अहम बैठक करेगी जिसमें सीईटी आयोजन के अलावा पर चर्चा की जाएगी. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अभी तक भर्ती नियम भी नहीं बनाए हैं. पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से 31 मई 2024 को भर्ती नियम बनाने के निर्देश दिए गए थे. अभी तक ये नियम नहीं बने हैं इसलिए हाईकोर्ट में मुख्य सचिव विवेक जोशी के विरुद्ध अवमानना याचिका दायर हुई है, जिस पर अगली सुनवाई 25 फरवरी, 2025 को होगी.

बैठक में होगी चर्चा

अगले हफ्ते होने वाली बैठक में भर्ती निगम बनाने पर भी विचार विमर्श किया जाएगा. जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस सुदीप्ति शमां की खंडपीठ ने 31 मई 2024 को सामाजिक- आर्थिक मानदंड के अंकों को अंसवैधानिक करार देने वाले फैसले में निर्देश दिया था. पारदर्शिता और एकरूपता बनाए रखने के लिए आयोग को अब निर्देशित किया जाता है कि वह अपने अधिकारियों व सदस्यों को अपनी मर्जी से फैसले लेने का कोई अधिकार न देते हुए अपनी परीक्षाएं आयोजित करने के लिए रूल बनाए, जिसके परिणामस्वरूप वर्तमान मुकद‌मा हुआ है.

3 साल से वन टाइम रजिस्ट्रेशन का इंतजार

यह प्रक्रिया 6 महीने की अवधि के अंदर नए सिरे से पूरी की जाएगी. इस निर्देश के बाद भी नियम नहीं बनाए गए, तो अवमानना वाचिका दायर होने के बाद इस पर प्रदेश सरकार कोई निरंतर ले सकती है. सभी पात्र युवा लगभग 3 साल से वन टाइम रजिस्ट्रेशन का इंतजार कर रहे हैं. हाईकोर्ट में आयोग ने सरकारी वकील ने भरोसा दिया था कि दिसंबर 2024 तक नए सीईटी का आयोजन कर लिया जाएगा पर वह सीईटी नहीं हुआ क्योंकि सीईटी पॉलिसी में संशोधन नहीं हुआ था.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

अगले हफ्ते सीईटी आयोजन पर होगा फैसला

अब संशोधन हुआ है, तो सीईटी आयोजित करने की तैयारी के लिए प्रदेश सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है. सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल ओपन होना है. अगले हफ्ते सीईटी आयोजन पर फैसला किया जाएगा. वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद ही सीईटी की तारीख तय होगी. इसके साथ, यह भी निर्धारित किया जाएगा कि सीईटी का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से कराया जाए या किसी अन्य एजेंसी से कराया जाए या हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग स्वयं इसे आयोजित करें.

परीक्षा केंद्रों की करनी होगी व्यवस्था

अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार सीईटी में 14- 15 लाख युवाओं के रजिस्ट्रेशन हो सकते हैं. ऐसे में इतने ही युवाओं की परीक्षा करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों और अन्य व्यवस्थाएं करनी होगी. इस प्रक्रिया में प्रदेश सरकार का अहम रोल होता है. अगले हफ्ते सीईटी की तैयारियों पर चर्चा के बाद परीक्षा केंद्रों की जानकारी फील्ड से जुटाने की प्रक्रिया की शुरुआत हो सकती है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.