HPSC अभ्यर्थी अब देख पाएंगे अपनी आंसर शीट, आयोग तैयार कर रहा पोर्टल

चंडीगढ़ | ग्रुप A और B की भर्तियों में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने एक बड़ा फैसला किया है. इन भर्तियों में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी अब अपनी आंसर- शीट देख पाएंगे. इसे लेकर आयोग ने नोटिस भी जारी कर दिया है. आंसर शीट देखने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपए फीस देनी होगी. ध्यान रहे कि आंसर शीट केवल दिखाई जाएगी, इसकी प्रति नहीं मिलेगी.

hpsc

आयुर्वैदिक मेडिकल ऑफिसर की भर्ती में आरोप

आंसर शीट नहीं दिखाने को लेकर एचपीएससी पर कई बार सवाल उठाए गए है. कई अभ्यर्थियों ने नंबर कम देने का आरोप लगाया. पिछले दिनों आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर की भर्ती में भी ऐसे आरोप लगाए गए थे. कुछ अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था कि उनमें कई टॉपर हैं, मगर एएमओ की भर्ती में उन्हें 35 प्रतिशत (कटऑफ जितने) अंक भी नहीं मिले. यह दावा किया गया था कि अगर उनके किसी के 35 प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो वे अपना मेडिकल काउंसिल से रजिस्ट्रेशन रद्द कराने को तैयार हैं.

यह भी पढ़े -  Sonipat Sports Jobs: सोनीपत में इन पदों पर निकली भर्ती, 4 अगस्त तक करें आवेदन

आंसर शीट दिखाने के लिए बनेगा पोर्टल

यह मामला पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में भी जा चुका है. आयोग ने आंसर शीट दिखाने से इंकार कर दिया था जिससे यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था. आयोग अब आंसर शीट दिखाने को लेकर पोर्टल तैयार करेगा, जिस पर अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे. इसके बाद, अभ्यर्थियों को आंसर शीट दिखाने की डेट व टाइम बता दिया जाएगा. इससे अभ्यर्थियों के साथ- साथ एचपीएससी को भी लाभ होगा. इसे भारतीयों में पारदर्शिता बढ़ेगी और उम्मीदवार अपने मन के सभी संशय ख़त्म कर पाएंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.