करनाल शहर को ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा, यहां पर बनेगा नया फ्लाईओवर

करनाल | कर्ण नगरी करनाल शहर के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां शहर के लोगों को ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) से छुटकारा दिलाने के लिए शहर के बीचो- बीच 4 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा. इस फ्लाईओवर निर्माण से शहर में लोगों की आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी, तो वहीं साथ ही सड़क दुघर्टनाओं में भी कमी आएगी. इस फ्लाईओवर के निर्माण पर 122 करोड़ रूपए की लागत राशि खर्च होगी.

Traffic Car Road Sadak Bridge

2 चरणों में बनेगा फ्लाईओवर

इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा. पहले चरण में राजकीय पुस्तकालय से शुरू होकर भगवान बाल्मीकि चौक, पुरानी सब्जी मंडी, मुगल कैनाल से होते हुए हरियाणा नर्सिंग होम तक 3 किलोमीटर लंबा हिस्सा बनेगा, जबकि दूसरे चरण में बाल्मीकि चौक से शुरू होकर ओल्ड जीटी रोड यानि पुराना बस स्टैंड, कर्ण पार्क से होते हुए भीमराव अम्बेडकर चौक तक 1 किलोमीटर लंबे हिस्से का निर्माण किया जाएगा.

जल्द शुरू होगा काम

हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट ऑथोरिटी के एसई धर्मवीर ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि सेक्टर-14 के नजदीक से फ्लाईओवर का मेन पिलर बनाया जाएगा. इस फ्लाईओवर निर्माण से शहर के बीचोंबीच लगने वाले ट्रैफिक जाम के झंझट से मुक्ति मिलेगी.

मालवाहक गाडियां भी फ्लाईओवर के जरिए आसानी से शहर को पार करते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकेगी. करनाल शहर के लोगों को इस फ्लाईओवर निर्माण से बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.