गुरुग्रामवासियों के लिए खुशखबरी, अब इन इलाकों में नहीं होगी पानी की किल्लत

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम जिले के पॉश इलाकों, सुशांत लोक G और C ब्लॉक के निवासियों के लिए राहत भरी खबर आई है. नगर निगम ने पानी की समस्या को दूर करने के लिए एक अहम फैसला लिया है. इन ब्लॉकों के भूमिगत टैंक से गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) की मुख्य लाइन तक नई पानी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा. इस नई लाइन के माध्यम से पानी की आपूर्ति सीधे मुख्य लाइन से होगी, जिससे लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का समाधान हो सकेगा.

Water

जानें परेशानी की वजह

मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम ने 7.30 लाख रुपये की लागत से एक अंडरग्राउंड टैंक बनाया था, लेकिन पिछले छह महीनों से यहां पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया था. इसकी वजह से निवासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा था. स्थानीय लोगों की शिकायतों के अनुसार, GMDA से पानी का कनेक्शन नहीं मिलने के कारण समस्या बनी हुई थी, लेकिन नगर निगम नए प्लॉट मालिकों को पानी के कनेक्शन जारी कर रहा था.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में आज CM सैनी की दो बैठकें, जनसमस्याओं से लेकर स्टार्टअप तक होगी चर्चा

20 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार

निवासियों की लगातार शिकायतों को देखते हुए, नगर निगम ने सुशांत लोक G और C ब्लॉक के लिए नया पानी कनेक्शन देने का निर्णय लिया है. इस परियोजना के लिए 20 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है. टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अगले महीने तक इसे पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद, पानी की पाइपलाइन बिछाने और कनेक्शन का काम भी पूरा कर दिया जाएगा, जिससे इन इलाकों में पानी की समस्या स्थायी रूप से हल हो जाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts