रेवाड़ी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. हिसार रेलवे स्टेशन से रेवाड़ी और नई दिल्ली रूट पर संचालित होने वाली ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव कर दिया गया है. यदि आप भी इन रूटों पर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें. अन्यथा, बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है.
नया शेड्यूल
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेवाड़ी- हिसार और नई दिल्ली- हिसार रूट पर चलने वाली ट्रेनों के संचालन समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया है. उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 05632, रेवाड़ी- हिसार प्रतिदिन रेलसेवा 1 फरवरी से रेवाड़ी से 19:00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 18:00 बजे रवाना होकर 22:15 बजे हिसार पहुंचेगी.
कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 54423, नई दिल्ली- हिसार रेलसेवा जो 1 फरवरी से नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी. इस ट्रेन के बीच रास्ते बवानी खेड़ा, हांसी, सातरोड़ एवं हिसार स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 1 फरवरी से नई समय- सारिणी लागू हो जाएगी. ऐसे में यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे नए शेड्यूल के अनुसार ही अपनी यात्रा की योजना तैयार करें.
