महेंद्रगढ़ | उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के लिए सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में महाकुंभ मेले (Mahakumbh 2025) में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. हरियाणा के कई शहरों से होकर गुजरने वाली इन ट्रेनों का अब महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी 2 मिनट का ठहराव दिया गया है, ताकि इस क्षेत्र के लोगों का प्रयागराज महाकुंभ मेले तक सफर आसान हो सकें. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ये स्पेशल ट्रेनें सीमित ट्रिप के लिए चलाई गई है.
स्पेशल ट्रेनों की सूची
भगत की कोठी- पाटलीपुत्र महाकुंभ स्पेशल (04813/ 04814)
प्रस्थान (भगत की कोठी से): 5 फरवरी, 16:00 बजे
गंतव्य (पाटलीपुत्र पहुंचने का समय): 7 फरवरी, 02:00 बजे
वापसी (पाटलीपुत्र से): 7 फरवरी, 04:30 बजे
गंतव्य (भगत की कोठी पहुंचने का समय): 8 फरवरी, 13:45 बजे
कोच संरचना: 1 थर्ड एसी, 5 द्वितीय शयनयान, 15 साधारण श्रेणी, 2 गार्ड डिब्बे (कुल 23 डिब्बे)
जोधपुर- पाटलीपुत्र महाकुंभ स्पेशल (04815/ 04816)
प्रस्थान (जोधपुर से): 22 फरवरी, 16:20 बजे
गंतव्य (पाटलीपुत्र पहुंचने का समय): 24 फरवरी, 02:00 बजे
वापसी (पाटलीपुत्र से): 24 फरवरी, 04:30 बजे
गंतव्य (जोधपुर पहुंचने का समय): 25 फरवरी, 13:40 बजे
कोच संरचना: 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 2 गार्ड डिब्बे (कुल 24 डिब्बे)
बीकानेर- पाटलीपुत्र महाकुंभ स्पेशल ट्रेन (04721/ 04722)
प्रस्थान (बीकानेर से): 8 और 15 फरवरी, 19:00 बजे
गंतव्य (पाटलीपुत्र पहुंचने का समय): तीसरे दिन, 02:00 बजे
वापसी (पाटलीपुत्र से): 10 और 17 फरवरी, 04:30 बजे
गंतव्य (बीकानेर पहुंचने का समय): अगले दिन, 11:30 बजे
कोच संरचना: 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 2 गार्ड डिब्बे (कुल 24 डिब्बे)
इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव
महाकुंभ मेले के लिए संचालित होने वाली इन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर सहित अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रहेगा.
