रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, आज से 3 फरवरी तक रद्द रहेगी 16 ट्रेनें; चेक करें पूरी लिस्ट

रेवाड़ी | यदि आप भी इन दिनों ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर सामने लिए बेहद जरूरी है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा 1, 2 और 3 फरवरी के दिन कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है. वहीं, कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है.

Train Cancelled

इस वजह से रद्द रहेगी ट्रेनें

उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, जयपुर होकर जाने वाली 16 ट्रेनों को अगले तीन दिनों के लिए रद्द किया गया है. भारतीय रेलवे ने री- डेवलपमेंट कार्य के चलते इन ट्रेनों को रद्द किया है. रेलवे के इस फैसले से जयपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

रद्द ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 19735, जयपुर- मारवाड़ जंक्शन स्पेशल 1 और 2 फरवरी को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 19736, मारवाड़ जंक्शन- जयपुर स्पेशल 1 और 2 फरवरी को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 79601, अजमेर- गंगापुर सिटी स्पेशल 1 फरवरी को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 79602, गंगापुर सिटी- अजमेर स्पेशल 1 फरवरी को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 22985, उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस 2 फरवरी को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 22986, दिल्ली सराय रोहिल्ला- उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 2 फरवरी को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 22987, अजमेर- आगरा फोर्ट 2 फरवरी को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 22988, आगरा फोर्ट- अजमेर 2 फरवरी को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 59630, फुलेरा-जयपुर स्पेशल 2 फरवरी को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 59629, जयपुर- फुलेरा स्पेशल 2 फरवरी को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 9635, जयपुर- रेवाड़ी स्पेशल 2 फरवरी को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 9636, रेवाड़ी- जयपुर स्पेशल 2 फरवरी को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 19617, मदार- रेवाड़ी 2 फरवरी को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 19620, रेवाड़ी- फुलेरा 2 फरवरी को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 14321, बरेली- भुज एक्सप्रेस 2 फरवरी को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 14322, भुज- बरेली एक्सप्रेस 3 फरवरी को रद्द रहेगी.
यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.