मिलिए हरियाणा के ‘मैडल वीर’ रामफल और श्रीभगवान से, पोते- पोती खिलाने की उम्र में जीत रहे ‘सोना’

चरखी दादरी | हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव कमोद निवासी बुजुर्ग धावक रामफल फोगाट और लोहरवाड़ा निवासी श्रीभगवान ने राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 पदक अपने नाम किए. 75 वर्षीय धावक रामफल फोगाट ने अकेले 3 पदक जीतकर अपनी काबिलियत साबित की. उन्होंने अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में 120 पदक हासिल किए हैं.

Ram Fal And Shri Bhagwan

रामफल फोगाट का प्रदर्शन रहा शानदार

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में 2 फरवरी को आयोजित 33वीं राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 75 प्लस आयु वर्ग के धावक रामफल फोगाट ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 5000 मीटर दौड़ को 33 मिनट में पूरा कर पहला स्थान हासिल किया. इसके बाद, 1500 मीटर की दौड़ 7 मिनट 30 सेकंड में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता. वहीं, 400 मीटर दौड़ में 1 मिनट 36 सेकंड का समय लेते हुए रजत पदक अपने नाम किया.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा

65 प्लस आयु वर्ग में श्रीभगवान ने दो इवेंट में भाग लिया और दमदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अब तक कुल 8 पदक अपने नाम किए हैं. उन्होंने 5000 मीटर दौड़ को 23 मिनट में पूरा कर 10 सेकंड के अंतर से दूसरा स्थान हासिल किया. इसके अलावा, 1500 मीटर की दौड़ 6 मिनट 32 सेकंड में पूरी कर रजत पदक जीता. उनके इस प्रदर्शन के आधार पर दोनों का चयन 4 से 9 मार्च तक बेंगलुरु में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts