हरियाणा के मुक्केबाज सागर ने पाकिस्तानी बॉक्सर को चारों खाने किया चित, अलीबाज से छीना वर्ल्ड टाइटल का खिताब

रोहतक | खेल मैदान से हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. यहां की युवा पीढ़ी अपनी मेहनत और काबिलियत की बदौलत देश- दुनिया में अलग पहचान बना रही है. इसी कड़ी में थाईलैंड में आयोजित हुई प्रोफेशनल बॉक्सिंग में रोहतक जिले के रहने वाले मुक्केबाज सागर चौहान ने पाकिस्तान के अलीबाज को नॉकआउट करते हुए वर्ल्ड टाइटल का खिताब अपने नाम किया है.

Boxer Aliraaj Rohtak

पाकिस्तानी मुक्केबाज ने किया था चैलेंज

वर्ल्ड टाइटल का खिताब जीतकर रोहतक पहुंचे सागर चौहान का परिजनों ने जोरदार स्वागत किया. सागर ने बताया कि पाकिस्तानी मुक्केबाज अलीबाज ने उन्हें चुनौती दी थी और उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए थाईलैंड में 30 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित हुई प्रोफेशनल बॉक्सिंग में अलीबाज को हराकर वर्ल्ड टाइटल का खिताब जीतकर हिंदुस्तान का नाम रोशन कर दिया है.

आज तक नहीं हारा था अलीबाज

मुक्केबाज सागर चौहान ने बताया कि पाकिस्तानी मुक्केबाज अलीबाज आज तक कोई फाइट नहीं हारा था. उन्होंने मुझे चुनौती पेश की थी. वर्ल्ड टाइटल के लिए खेले गए इस मुकाबले में 10 राउंड की फाइट थी, लेकिन 7 राउंड में ही नॉकआउट करते हुए उन्होंने अलीबाज से वर्ल्ड टाइटल का खिताब छीन लिया. उन्होंने बताया कि चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाड़ी को हराने पर उन्हें बहुत खुशी हुई है.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

W- PA वर्ल्ड टाइटल पर नजर

मुक्केबाज सागर चौहान ने बताया कि विश्व मुक्केबाजी का खिताब जीतने की अपार खुशी है, लेकिन अब उनकी नजर W- PA वर्ल्ड बॉक्सिंग टाइटल पर है, जिसे आज तक कोई भारतीय मुक्केबाज नहीं जीत पाया है. इसके लिए वो पहले से भी ज्यादा कड़ी मेहनत करेंगे. वर्ल्ड टाइटल का खिताब जीतने के बाद रोहतक पहुंचे सागर चौहान का दिल्ली बाईपास से लेकर बाल्मिकी चौक तक जुलूस निकाला गया. लोगों ने फूलों और नोटों की माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.