हिसार | अगर आप बेरोजगार हैं और अपने लिए नौकरी ढूंढ रहें है, तो हम आपके लिए जॉब संबंधित एक अपडेट लेकर आए हैं. आपको बता दें कि हिसार में जल्द ही रोजगार मेला लगने जा रहा है. आने वाली 17 फरवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आदमपुर में रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है.
आदमपुर आईटीआई में लगने जा रहा रोजगार मेला
सभी आईटीआई पास आउट छात्र छात्राएं इस मेले में हिस्सा ले सकते हैं. आदमपुर आईटीआई की तरफ से हिसार, बरवाला, बालसमन्द, भोड़िया खेड़ा प्रशिक्षण संस्थानों में लेटर भेजा गया है, जिसमें यह जानकारी दी गई है. ऐसे में यहां से पास आउट आईटीआई उम्मीदवार रोजगार मेले में पहुंच सकते हैं और रोजगार हासिल कर सकते हैं.
17 फरवरी को होगा मेले का आयोजन
लेटर में कहा गया है कि सभी अपने संस्थान के सम्बन्धित व्यवसायों के वर्ष 2021- 22, 2022- 23, 2023- 24 के पासशुद्धा छात्र- छात्राओं को प्रमाण पत्र व बायोडाटा सहित दिनांक 17-02-2025 को प्रातः 09:30 बजे इस संस्थान में भेजने का कष्ट करे.
मेले में आएँगी यह कंपनियां
मेले में Aisin Automotive Haryana Pvt. Ltd. Rohtak (Haryana), L & T Construction Jadcheria Hyderabad, Shri Krishna forging Pvt. Ltd. Kalanaur rohtak कंपनियां आ रही है, जो अपनी आवश्यकता के अनुसार उम्मीदवारों का चयन करेंगे.
किन ट्रेड के उम्मीदवारों का होगा चयन
Aisin Automotive Haryana Pvt. Ltd. Rohtak (Haryana) व Shri Krishna forging Pvt. Ltd. Kalanaur के लिए सभी इंजीनियरिंग ट्रेड से पास आउट विद्यार्थी व L&T Construction के लिए फिटर, वेल्डर, मैसेन, कारपेंटर, Draughtsman सिविल एंड प्लम्बर ट्रेडस के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
मेले में आने के लिए जरूरी कागजात
- 10वीं का सर्टिफिकेट
- 12वीं प्रमाण पत्र (यदि आपके पास है)
- आईटीआई फाइनल सर्टिफिकेट
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
इस प्रकार मिलेगा वेतन
ऐसिन ऑटोमोटिव हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड लिमिटेड रोहतक (हरियाणा) की तरफ से चयनित छात्रों को हर महीने अप्रेंटिसशिप बी. वोक/ जॉब के लिए 14,500/ वेतन दिया जाएगा. एल एंड टी कंस्ट्रक्शन द्वारा जॉब के लिए 18 हज़ार प्रति महीना वेतन व 2 महीने फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी. कृष्णा फोर्जिंग पीवीटी. एलटीडी कलानौर की ओर से प्रशिक्षुता कार्य के लिए चयनित उम्मीदवारों को 17,500/- रुपए वेतन मिलेगा. सभी कंपनी की तरफ से अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी जिनमें निःशुल्क बस, निःशुल्क ड्रेस और जूते, कैंटीन (सब्सिडी) आदि शामिल है.
