देश में ऐसा पहला केस: पानीपत से 10 मीट्रिक टन आक्सीजन लेकर चला टैंकर चोरी

पानीपत । कोरोना काल में सबसे अधिक मारामारी आक्सीजन के लिए हों रहीं हैं. ऐसे में पानीपत स्थित इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड की रिफाइनरी क्षेत्र में स्थित प्लांट से 10 मीट्रिक टन आक्सीजन लेकर चला टैंकर चोरी हो गया है.पानीपत ड्रग कंट्रोलर ने बुधवार को टैंकर को सिरसा के लिए भेजा था लेकिन टैंकर गुरुवार शाम तक भी सिरसा नहीं पहुंचा तो ड्रग कंट्रोलर ने मतलोडा थाने की बिहौली चौकी में टैंकर चोरी का केस दर्ज कराया है.

oxigen tanker theft news

वहीं टैंकर के संबंध में जानकारी देने से मतलोडा थाना प्रभारी से लेकर डीएसपी और ड्रग कंट्रोलर एक दूसरे से टालते रहे. पानीपत की ड्रग कंट्रोलर आफिसर विजय राजे ने बताया कि उन्होंने बुधवार को पानीपत के मतलोडा स्थित इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड के पास स्थित प्लांट से आक्सीजन टैंकर सिरसा के लिए रवाना किया था.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मंत्री ने दिखाया सरल- अनोखा अंदाज, उकडू बैठकर सुनी लोगों की समस्याएं

टैंकर का नंबर PB 03 AP 8229 है. टैंकर चालक को बुधवार शाम को ही सिरसा पहुंचना था, लेकिन वह गुरुवार तक भी वहां नहीं पहुंचा. इसके बाद ड्रग कंट्रोलर आफिसर विजय राजे ने मतलोडा थाना क्षेत्र की बिहोली थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी में आक्सीजन चोरी का केस दर्ज कराया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.