आतंकियों से मुठभेड़ में हरियाणा के सत्यजीत हुए शहीद, 2 महीने बाद होनी थी शादी

पानीपत | देश के लिए एक बेहद ही दुखदाई खबर सामने आई है. श्रीनगर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान हरियाणा के पानीपत जिले के गांव शेरा एवं वर्तमान में मतलोडा निवासी जवान सत्यजीत कंधोल शहीद हो गए हैं. शहीद के पिता ने बताया कि बेटे के माथे और पैर पर गोली लगी है. मात्र 25 साल की उम्र में ही उन्होंने देश के लिए शहादत दी है.

Satyajeet Jawan

दो महीने बाद थी शादी

सत्यजीत कंधोल की करीब दो महीने बाद 5 अप्रैल को शादी होनी थी, जिसको लेकर घर में तैयारियां चल रही थी. पिता ने बताया कि सत्यजीत शादी की तैयारियों को लेकर छुट्टी पर घर आया हुआ था और 9 फरवरी को ही वापस ड्यूटी पर लौटा था. 10 फरवरी को उनके पास आतंकी मुठभेड़ में सत्यजीत को गोली लगने का फोन आया जिसके बाद पूरा परिवार चिंतित था. इसके बाद 11 फरवरी को बेटे के शहीद होने की सूचना मिली. बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार मे मातम छा गया है.

स्पोर्ट्स कोटे से हुआ था भर्ती

पिता सज्जन सिंह ने बताया कि बेटा सत्यजीत 6 साल पहले स्पोर्ट्स कोटे से सेना की RR राइफल बटालियन में बतौर सिपाही भर्ती हुआ था. दो साल पहले उसका हवलदार के पद पर प्रमोशन हुआ था. भर्ती होने से पहले शूटिंग में उसने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते थे. सत्यजीत को हाल ही में आर्मी कमांडर पत्र से भी नवाजा गया था.

यह भी पढ़े -  अचारों का शहर से प्रसिद्ध हुई हरियाणा की ये नगरी, उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा स्वाद

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

शहीद सत्यजीत के पार्थिव शरीर को श्रीनगर से हेलीकॉप्टर के जरिए दिल्ली भेज दिया गया है. भारतीय सेना की ओर से पानीपत प्रशासन को इसकी सूचना दी गई है. आज राजकीय सम्मान के साथ शहीद सत्यजीत का अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनके अंतिम संस्कार में मंत्री, विधायक व प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.