हरियाणा के इस कॉलेज से करें इंजीनियरिंग की पढ़ाई, मिलेगी लाखों की जॉब प्लेसमेंट

कुरुक्षेत्र | आज हम आपके लिए हरियाणा के ऐसे कॉलेज के बारे में जानकारी लेकर आए हैं, जहां के छात्र को 62 लाख की नौकरी मिली है. जॉब प्लेसमेंट के मामले में यह सबसे बेस्ट कॉलेज है. यह कॉलेज कैंपस प्लेसमेंट IIT और IIM को भी पीछे छोड़ चुका है. हम जिस कॉलेज के बारे में बात कर रहे हैं, वह इंजीनियरिंग के लिए मशहूर हरियाणा का एक बहुत ही फेमस कॉलेज है.

Exam Jobs

प्लेसमेंट के लिए बेस्ट

हरियाणा का नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कुरुक्षेत्र का प्लेसमेंट कई इंजीनियरिंग कॉलेजों में से बेहतरीन है. NIT कुरुक्षेत्र के छात्रों को लाखों के पैकेज पर जॉब प्लेसमेंट ऑफर की गयी है. इस वर्ष बीटेक इंजीनियरिंग के 874 छात्रों का सेलेक्शन प्लेसमेंट सेशन में हो चुका है. NIT कुरुक्षेत्र में इंजीनियरिंग का हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज 62.75 लाख रुपये तक रहा है.

यह भी पढ़े -  मीरी- पीरी संस्थान को लेकर HSGMC और SGPC आमने- सामने, 28 जुलाई को हाईकोर्ट में सुनवाई

मिलेगा अच्छा जॉब प्लेसमेंट

NIT कुरुक्षेत्र को हरियाणा का बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज माना जाता है. ऐसे में अगर आप भी इंजीनियरिंग करना चाहते हैं, तो NIT कुरुक्षेत्र से कर सकते हैं. यहां से इंजीनियरिंग करने के बाद आपको अच्छी जॉब प्लेसमेंट मिलेगी. आपका सैलरी पैकेज भी काफी अच्छा रहने वाला है. ऐसे में हरियाणा में इंजीनियरिंग करने के लिए कुरुक्षेत्र का यह कॉलेज बेस्ट है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.