दिल्ली- एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ के असर से इन दो दिनों होगी बरसात

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली- एनसीआर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. फरवरी के महीने का आलम ये है कि अब दोपहर में हल्की गर्मी महसूस होने लगी है. जल्द ही, मौसम फिर करवट ले सकता है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अलर्ट के अनुसार, 19 और 20 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है.

Weather Barish Mausam

17 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने से 18 फरवरी को आसमान में बादल छा सकते हैं. इसके बाद, 19 और 20 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ जाएगी, जिससे दिल्ली- एनसीआर के विभिन्न हिस्सों, जैसे नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में हल्की बारिश हो सकती है.

तापमान में आएगी गिरावट

इस बारिश के चलते तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, लेकिन बारिश के बाद यह घटकर 28 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है. हालांकि, रात का तापमान धीरे- धीरे बढ़ने की संभावना है. 15 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. उसके बाद, 18 फरवरी तक पारा 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है. वर्तमान में जहाँ हवाएं 20- 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, वह धीमी होकर 10- 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक सीमित हो जाएंगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब तेज गर्मी और लू चलने की बनेगी स्थिति, इन जिलों में 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान

इस दिन होगी बारिश

नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा. इन इलाकों में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा. 18 फरवरी को तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, लेकिन 19 फरवरी से मौसम में बदलाव होगा और हल्की बारिश देखने को मिलेगी. 20 फरवरी को भी कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने के बाद, 21 फरवरी से मौसम दोबारा साफ हो जाएगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts