रेवाड़ी में इस सड़क के बनने से इन 3 जिलों को होगा फायदा, काम हुआ शुरू

रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जब रेवाड़ी कोसली दादरी रोड वाया बेरली कलां करीब 33.75 किलोमीटर के मार्ग को सुधारा जाएगा. इसके लिए 32.84 करोड रुपए की राशि खर्च की जाएगी. विभाग द्वारा टेंडर भी जारी कर दिया गया है.

Smart Sadak Road

जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा. बता दें कि यह सड़क झज्जर चरखी दादरी और रेवाड़ी को जोड़ता है, जो कि करीब 50 गांव से होकर गुजरता है.

खराब है हालत

इस रोड के बनने से व्यापार में बढ़ोतरी होगी. आम जनता को राहत मिलने के साथ-साथ जाम से भी छुटकारा मिलेगा. फिलहाल, इस सड़क की हालत बिल्कुल खराब है.

हादसों का हो रहे शिकार

जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आए दिन यहां लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं, जिसमें सुधार लाने के लिए आम नागरिकों द्वारा लगातार प्रशासन से मांगी की जा रही है. इस सड़क के बनने से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.