फतेहाबाद में दूल्हे ने पेश की अनोखी मिसाल, 11 लाख रुपये को ठुकरा कर स्वीकार किया मात्र 1 रूपए

फतेहाबाद | आमतौर पर आपने यह खबरें जरूर सुनी होगी की अमुक जगह किसी विवाहिता की दहेज के चलते हत्या कर दी गई है या फिर किसी महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है, लेकिन समाज में कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो दहेज रूपी समस्या को खत्म करने के लिए प्रयास करते हैं. इतना ही नहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दहेज न लेकर समाज में एक नया उदाहरण पेश करते हैं. हरियाणा के हिसार जिले के गांव मात्रश्याम निवासी जितेंद्र भी कुछ ऐसे ही लोगों में से हैं.

Fatehabad Shadi Vivah

लौटाए 11 लाख रूपए

मिली जानकारी के अनुसार, जितेंद्र का विवाह स्व. राजेन्द्र ज्याणी की पुत्री रचना के साथ संपन्न हुआ. विवाह के दौरान दुल्हन पक्ष की तरफ से 11 लाख 11 हजार 111 रुपये दहेज के रूप में दिया जा रहा था. जब दूल्हे के पिता गुलाब सिंह नैन और उनके बेटे जितेंद्र को यह बात पता चली तो पूरे ही परिवार ने बड़ी विनम्रता से इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया और वापस दुल्हन पक्ष को लौटा दिया. उन्होंने सज्जनता दिखाते हुए मात्र एक नारियल और ₹1 स्वीकार कर समाज के सामने एक अनूठा उदाहरण पेश किया.

भात के भी लौटाए रूपए

उन्होंने भात में आए लाखों रुपए को लेने से भी इंकार कर दिया. बता दें कि दूल्हे के पिता गुलाब सिंह की ससुराल फतेहाबाद जिले के गांव पालसर में है. ननिहाल पक्ष से लक्ष्मण सैनीवाल और उनके परिजनों ने भात में 5 लाख रुपए दिए, जिसे दूल्हे के परिवार ने हाथ जोड़कर विनम्र भाव से अस्वीकार कर दिया. उन्होंने एक रुपए उठाकर बाकी ₹500000 की राशि वापस लौटा दी. इसे देख कर हर कोई अब दूल्हे के परिजनों की दिल खोलकर तारीफ कर रहा है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts