हरियाणा की राजनीती में हलचल, अशोक खुराना ने ‘कांग्रेस का हाथ’ छोड़ थामा ‘बीजेपी का कमल’

करनाल | हरियाणा में होने वाले निगम चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी (Haryana Congress Party) को झटका लगा है. कांग्रेस से काफी समय तक जुड़े रहे अशोक खुराना ने इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया. उनके साथ जिला संयोजक सरदार त्रिलोचन सिंह व नीतू मान सहित कई बड़े नेता भी भाजपा में शामिल हो गए.

BJP Vs Congress INC

ली सदस्यता

करनाल के भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘कर्ण कमल’ में हुई एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली की मौजूदगी में इन सभी को भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई गई.

हमेशा दिया पार्टी का साथ: खुराना

इस मौके पर अशोक खुराना ने अपने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मैंने हमेशा कांग्रेस पार्टी का समर्थन किया. भारत जोड़ो यात्रा हो या कोई अन्य प्रदर्शन, हर बार मैंने पार्टी का साथ दिया. अबकी बार मुझे मेयर पद का उम्मीदवार बनाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मेरा टिकट काटकर मनोज वधवा को दे दी गई, जोकि हाल ही में पार्टी में शामिल हुए थे. इससे हताश होकर मैंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का फैसला किया.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts