मधुमक्खी पालन से हुए किसान के वारे- न्यारे, महज 10 बक्सों से शुरू किया था काम; आज हैं ‘RR हनी प्लांट’ के मालिक

फतेहाबाद | वर्तमान परिवेश में ज्यादातर लोग नौकरी करना पसंद करते हैं. सरकारी नौकरी है तो क्या ही बात है, लेकिन सरकारी नौकरी बहुत से लोगों को नहीं मिल पाती. वहीं, कुछ लोगों को प्राइवेट नौकरी मिलने में भी दिक्कत आती है. इसके इतर, कुछ लोगों को प्राइवेट नौकरियों का दस्तूर रास नहीं आता. दूसरी और कुछ लोग किसी व्यवसाय की शुरुआत करना पसंद करते हैं.

Roshan Singh Makhi Palan Fatehabad

ऐसे ही हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले रोशन सिंह हैं, जिन्होंने मधुमक्खी पालन के व्यवसाय को चुना और आज इससे अच्छा खासा पैसा कमा रहे हैं. साल 2016 में उन्होंने केवल 10 बक्सों से इस व्यापार को शुरू किया और आज इन्होंने ‘RR हनी प्लांट’ के नाम से अपनी पहचान बना ली है.

छोटे लेवल पर शुरू किया था काम

इस काम के लिए उन्होंने सरकारी सहायता और तकनीकी मार्गदर्शन हासिल किया. उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं दिए देखा. आज आलम यह है कि वह भारत के कई राज्यों में मधुमक्खी के बक्से स्थापित कर शहर का उत्पादन कर रहे हैं. इस बारे में जानकारी देते हुए रोशन सिंह बताते हैं कि शुरू में उन्होंने एक छोटे लेवल पर इस काम को शुरू किया था, लेकिन धीरे- धीरे उन्होंने इसे एक बड़े लेवल पर ले जाने की ठानी. आज वह अलग- अलग राज्यों में मधुमक्खी पालन के माध्यम से विभिन्न प्रकार के शहद का उत्पादन कर रहे हैं.

युवाओं को भी दे रहे रोजगार

इसमें लेमन शहद, तुलसी शहद, जामुन शहद, बेरी शहद और व्हाइट शहद शामिल हैं. उनके इस काम से कई युवाओं को रोजगार मिल रहा है. गांव के ही युवा मोहित कुमार जो रोशन सिंह के साथ काम कर रहे हैं, बताते हैं कि उन्हें भी नौकरी के लिए काफी दिक्कत आ रही थी, लेकिन बाद में उन्हें रोशन सिंह के साथ मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में काम करने का मौका मिला. इससे उनकी अच्छी खासी आय भी हो जाती है और नया काम सीखने को भी मिल रहा है.

रोशन सिंह के बने शहद की गुणवत्ता भी काफी शानदार है. इनका शहद खरीदने लोग दूर- दूर से आते हैं. कैथल से आए ग्राहक सुभाष यादव ने बताया कि उन्होंने कई जगह से शहद लिया है, लेकिन यहाँ मिलने वाला शहद सबसे ज्यादा शुद्ध और प्राकृतिक होता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts