खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे का तोहफा, इन जिलों से होकर गुजरेगी स्पेशल ट्रेन; देखें टाइमिंग

रेवाड़ी | खाटूश्याम धाम (Khatushyam) पर फाल्गुनी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने बड़ी सौगात दी है. रेलवे ने झज्जर, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़ सहित कई जिलों के श्रद्धालुओं को राहत देते हुए स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है. यह ट्रेन दिल्ली की शकूर बस्ती से शुरू होकर रींगस होते हुए जयपुर के ढेहर के बालाजी तक सफर करेगी.

Indian Railway

15 मार्च तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

इसी प्रकार, वापसी में यह ट्रेन ढेहर के बालाजी से शुरू होकर रींगस से होते हुए हरियाणा के कई जिलों से गुजर कर दिल्ली के शकूर बस्ती स्टेशन पर पहुंचेंगी. सीकर जिले के खाटूश्याम धाम पर लगने वाले वार्षिक फाल्गुनी श्याम मेले पर दिल्ली व हरियाणा से श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया है. 15 मार्च तक इस ट्रेन का प्रतिदिन संचालन रहेगा.

यह रहेगा शेड्यूल

दिल्ली के शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन दोपहर 03.50 बजे रवाना होकर 04.10 बजे बहादुरगढ़, 04.38 बजे अस्थल- बोहर, 05.10 बजे झज्जर, 06.20 बजे रेवाड़ी, 06.44 बजे कुंड, 06.59 बजे अटेली और 07.19 बजे नारनौल पहुंचेगी. यहां से आगे रवाना होते हुए रात 09.10 बजे रींगस पहुंचेगी. इसके बाद, रात 10.50 बजे जयपुर के ढेहर के बालाजी स्टेशन पर पहुंचेंगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

वापसी में यह रहेगा शेड्यूल

इसी तरह वापसी में जयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होकर सवा 8 बजे रींगस स्टेशन पर पहुंचती है. इसके बाद, यहां से रवाना होकर महेन्द्रगढ़ के निजामपुर स्टेशन पर सुबह 10.01 बजे, 10.16 बजे नारनौल, 10.33 बजे अटेली, 12.20 बजे रेवाड़ी, 12.56 बजे झज्जर, 01.08 बजे अस्थल- बोहर और 01.36 बजे बहादुरगढ़ पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.