नई दिल्ली, BSF HCM, ASI Steno Admit Card 2025 | बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की तरफ से हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 1526 पदों पर भर्तियाँ की जानी है. बीएसएफ की तरफ से जल्द ही हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल (HCM) और असिस्टेंट सब- इंस्पेक्टर (ASI) स्टेनो भर्ती फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PET) परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड को जारी किये जायेंगे.
ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले है, उन सभा कों एडमिट कार्ड का इंतजार है. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरकर लॉग इन करना होगा.
तीन चरणों में होगा चयन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा. इनमें फेज 1 में फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिसियेंसी टेस्ट (PET) फेज 2 में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) व फेज 3 में स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन (DME/ RME) शामिल है.
जानें प्रक्रिया
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार कों सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bsf.gov.in पर जाना होगा.
- इसके बाद, आपको होम पेज पर दिए गए BSF HCM, ASI Steno Admit Card 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा.
- अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा व लॉग इन करना होगा.
- अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा.
- अब आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं.
- आप परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल सकते है.
अवश्य चेक करें यह जानकारी
सभी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में सारी डिटेल्स अवश्य चेक कर लें, ताकि उन्हें कोई भी समस्या ना हो. इन डिटेल्स में आप परीक्षा का नाम, परीक्षा सेंटर का पता,परीक्षा का समय,परीक्षा की तिथि, उम्मीदवार का नाम,उम्मीदवार की जन्मतिथि, उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर, परीक्षा के लिए गाइडलाइंस, परीक्षा के विषय, परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय इत्यादि चेक कर सकते हैं.
