रेवाड़ी | गुजरात और महाराष्ट्र में नौकरी करने वाले हरियाणा के लोगों को होली पर्व पर घर आने के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने बड़ी सौगात दी है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि होली पर्व पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए रेलवे ने 3 स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का फैसला लिया है.
दिल्ली- मुंबई स्पेशल ट्रेन
कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09003, मुंबई सेंट्रल- दिल्ली द्वि- साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 7- 28 मार्च तक चलेगी. जो मुंबई सेंट्रल से मंगलवार व शुक्रवार को साढ़े 10 बजे रवाना होकर बुधवार व शनिवार को 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी. इसी प्रकार वापसी में ट्रेन नंबर 09004, दिल्ली- मुंबई सेंट्रल द्वि- साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 8- 29 मार्च तक दिल्ली से बुधवार व शनिवार को दोपहर 01.05 रवाना होकर वीरवार व रविवार को 01.30 बजे मुंबई पहुंचेगी.
इन स्टेशनों पर ठहराव
बीच रास्ते ट्रेन बोरीवली, वापी, वलसाड, उधना, वडोदरा, साबरमती, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, फालना, मारवाड, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधी नगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी, जिसमें 4 सेकंड एसी, 10 थर्ड एसी, 2 गार्ड डिब्बे सहित कुल 16 डिब्बे होंगे.
साबरमती- हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन
ट्रेन नंबर 09425, साबरमती- हरिद्वार द्वि- साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 9 मार्च से 30 मार्च तक साबरमती से वीरवार व रविवार शाम 5:20 बजे रवाना होकर शुक्रवार व सोमवार को शाम 5 बजे हरिद्वार पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09426, हरिद्वार- साबरमती द्वि- साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 10 मार्च से 31 मार्च तक हरिद्वार से शुक्रवार व सोमवार को रात 9 बजे रवाना होकर शनिवार व मंगलवार को रात साढ़े 10 बजे साबरमती पहुंचेगी.
इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव
बीच रास्ते ट्रेन महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, फालना, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, किषनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर व रुड़की स्टेशनों पर ठहराव करेगी, जिसमें 1 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बे सहित कुल 22 डिब्बे होंगे.
हिसार- पुणे स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 04725, हिसार-हडपसर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 9- 30 मार्च तक हिसार से रविवार सुबह 5.50 बजे रवाना होकर सोमवार को सुबह 10.45 बजे हडपसर पहुंचेगी. इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04726, हडपसर- हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 10 मार्च से 31 मार्च तक हडपसर से सोमवार को शाम 5 बजे रवाना होकर मंगलवार को रात 10:25 बजे हिसार पहुंचेगी.
इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव
बीच रास्ते ट्रेन सादुलपुर, लोहारू, चिडावा, झुंझुनू, नवलगढ़, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, उधना, वापी, बसईरोड, कल्याण, लोणावला, चिंचवड व पुणे स्टेशनों पर ठहराव करेगी, जिसमें 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 8 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, एक पॉवरकार व 1 गार्ड डिब्बे सहित कुल 20 डिब्बे होंगे.
