गुरुग्राम में महिलाओं को पिंक बस सेवा का तोहफा, इन रूटों पर चलेंगी पिंक बस; फटाफट चेक करें टाइमिंग

गुरुग्राम | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरुग्राम से एक अच्छी खबर सामने आई है. गुरुग्राम मेट्रो सिटी बस लिमिटेड (GMCBL) ने इस खास मौके पर महिलाओं को पिंक बस सेवा का तोहफा दिया है. इन बसों का संचालन शहर के दो प्रमुख मार्गों पर किया जाएगा, ताकि महिलाएं सुरक्षित और आरामदायक सफर कर सकें.

Pink Bus

इन रूटों पर चलेंगी पिंक बस

पिंक बसों के संचालन की बात करें तो रूट नंबर (215B गुरुग्राम बस स्टैंड से डूंडाहेड़ा) और रूट नंबर (116E हुड्डा सिटी सेंटर से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन) पर दौड़ेगी. GMCBL के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्वजीत चौधरी ने पिंक बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

इस अवसर पर विश्वजीत चौधरी ने कहा कि पिंक बसों में केवल महिला यात्री ही सफर करेगी. महिलाओं को सुरक्षित आवागमन का विकल्प प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में यह क़दम उठाया गया है. दोनों रूट्स पर पिंक बस सेवा का संचालन शुरू हो चुका है. कामकाजी महिलाएं और स्कूल- कॉलेज पढ़ने वाली छात्राएं इसमें सफर कर सकेंगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने इन विकास कार्यों का दिया तोहफा

बस नंबर 215B की समय- सारणी

गुरुग्राम बस स्टैंड से डूंडाहेड़ा की ओर

सुबह दोपहर शाम
06.24 12.20 17.32
07.56 14.28 19.13
09.20 16.08
10.55

डूंडाहेड़ा से गुरुग्राम बस स्टैंड की ओर

सुबह दोपहर
08.36 01.20
10 03.08
11.35 04.48
06.12
07.53

बस नंबर 116E का समय

हुड्डा सिटी सेंटर से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन की ओर

सुबह दोपहर शाम
07.47 01.35 05.43
09.55 03.34 7.53
11.45

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से हुड्डा सिटी सेंटर की ओर

सुबह दोपहर शाम
08.37 12.35 04.24
10.45 14.25 06.33
08.43
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.