Airtel ने लांच किया नया प्लान, मात्र 59 रूपये में मिलेगी डाटा रोलओवर की सुविधा

गैजेट डेस्क, Airtel New Plan | अगर आप भी एयरटेल के यूजर्स है और हरियाणा प्रदेश में रहते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. जैसा की आपको पता है कि एयरटेल के पास अपने यूजर्स के लिए कई सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है. आज हम आपको कंपनी की तरफ से लांच किए गए एक नए डाटा रोलओवर प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

AIRTEL

यूजर्स को मिलेगी यह सुविधा

VI की तरह अब एयरटेल की तरफ से भी अपने ग्राहकों को एक खास सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी. एयरटेल के इस नए रिचार्ज प्लान की कीमत 59 रूपये है, इसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलने वाली है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल इस प्लान को हरियाणा और नॉर्थ ईस्ट के कुछ हिस्सों के लिए ही लागू किया गया है.

एयरटेल प्रीपेड यूजर जिसके पास पहले से कोई भी प्लान मौजूद है, उसे डाटा रोलओवर की सुविधा मिलने वाली है. एयरटेल की अनुसार, जानकारी देते हुए बताया गया कि वीकेंड डाटा रोलओवर की मदद से यूजर्स को शनिवार और रविवार को सोमवार से शुक्रवार के बीच जितना डाटा बचा हुआ है वह भी अब मिलने वाला है. इस सुविधा से यूजर्स भी काफी कुछ दिखाई दे रही है.

मिलेगी 28 दिनों की वैलिडिटी

आपको यह डाटा संडे से पहले यूज करना होगा. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो फिर आपको रोलओवर की सुविधा नहीं मिलेगी. एयरटेल की तरफ से शुरू की गई इस नई सुविधा के लिए आपको 59 रूपये का रिचार्ज करवाना होगा. इसमें आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलने वाली है. इसके अलावा, कंपनी के पास और भी कई तरह के प्लान मौजूद है, जिसमें आपको कई सारे बेनिफिट्स मिल रहे हैं. आप एयरटेल एप पर जाकर भी उसके बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.