खाटूश्याम जी के भक्तों के लिए बड़ी खबर, होली पर होगी शीश के दानी की विशेष सेवा पूजा; यह रहेगा टाइम

नई दिल्ली | अगर आप भी विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम जी (Khatushyam Ji) बाबा के भक्त हैं और उनके दर्शन के लिए खाटू जी जाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम हो सकती है. श्याम प्रभु की विशेष पूजा और तिलक के चलते मंदिर के कपाट कुछ समय के लिए बंद रखे जाएंगे. इस विषय में श्याम मंदिर कमेटी द्वारा आधिकारिक पत्र भी जारी किया गया है.

Khatu Shyam Mandir

इस दिन होगी विशेष पूजा

कमेटी द्वारा जारी पत्र में श्याम भक्तों को सूचित किया गया है कि 14 मार्च को होली के अवसर पर श्री श्याम प्रभु की विशेष सेवा पूजा आयोजित होगी. इसके चलते दिनांक 13 मार्च 2025 को रात 10 बजे से 15 मार्च 2025 को शाम 5 बजे तक मंदिर के कपाट दर्शनार्थ बंद रहेंगे. 15 मार्च की शाम 5 बजे के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन पुनः शुरू हो जाएंगे. कमेटी ने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है.

भक्तों की होती है मनोकामना पूरी

बता दें कि श्री श्याम प्रभु के भक्तों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है. लोग दूर- दूर से शीश के दानी के दर्शन के लिए बाबा के दरबार में हाजिरी लगाते हैं. भक्तों में ऐसी मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से कोई मनोकामना मांगता है, बाबा उसकी मनोकामना जरूर पूरी करते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए शुरू होगी नई व्यवस्था, घनत्व के आधार पर रंग बदलेगी बत्ती
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts