हरियाणा पुलिस की चाह रखने वाले युवाओं का सपना जल्द होगा पूरा, 6100 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ | जो भी युवा हरियाणा पुलिस (Haryana Police) में शामिल होना चाहते हैं जल्द ही उनका सपना पूरा होने वाला है. बता दें कि हरियाणा पुलिस में पुरुष और महिला कांस्टेबलों की भर्ती शीघ्र होगी. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है. सरकार ने अगस्त 2024 में भर्ती निकाली थी, मगर अब तक इस भर्ती की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है.

POLICE

सबसे पहले पंचकूला में होगा PMT

भर्ती की तारीख किसी भी वक़्त तय हो सकती है. हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए सबसे पहले पंचकूला में पीएमटी होगा. इसके बाद, लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस साल लगभग 6,100 पुलिसकर्मियों की भर्ती पूरी होगी. पीएमटी को लेकर प्लानिंग बनाई जा रही है. आयोग द्वारा सीईटी की तैयारी भी की जा रही है. मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा ऐलान किया गया है कि सीईटी मई में आयोजित करवा लिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

युवा भी लगातार इस भर्ती की तैयारी में लगे हुए हैं और भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. पिछले दिनों हरियाणा में निकाय चुनाव चल रहे थे. अब कोई भी इलेक्शन नहीं है ऐसे में अब भर्ती प्रक्रिया जोर पकड़ सकती है. जल्द ही, भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी और हरियाणा पुलिस में पुरुष और महिला कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.