हरियाणा सरकार के बजट में सिरसा जिले को कई बड़ी सौगात, किसानों को मिलेगा सीधा फायदा

सिरसा | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) द्वारा वित्त वर्ष 2025- 26 के बजट में सिरसा जिले के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई है. इन घोषणाओं का खास तौर पर सीधा लाभ किसानों और युवाओं को मिलेगा. मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पन्नीवाला मोटा के इंजिनियरिंग कॉलेज को हरियाणा प्रौद्योगिक इंस्टीट्यूट के रूप में विकसित करने की घोषणा की.

Kitnasak Kisan Fasal

मछली पालन को बढ़ावा

सीएम नायब सैनी ने अपने बजट भाषण में कहा कि सिरसा जिले में सफेद झींगा मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए एकीकृत एक्वा पार्क उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा. बता दें कि साल 2017 के बाद सिरसा जिले में बड़े स्तर पर झींगा मछली पालन का व्यवसाय शुरू हुआ है, जिसका फायदा किसानों को मिल रहा है. अब सरकार की इस घोषणा से किसानों को और ज्यादा लाभ पहुंचेगा.

किन्नू किसानों को बड़ी सौगात

हरियाणा सरकार ने बजट में बताया कि किन्नू उत्पादक किसानों के लिए हरियाणा एग्रो इंडस्ट्री कॉरपोरेशन और हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड की ओर से संयुक्त रुप से जूस प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया जाएगा. यहां जूस की पैकेजिंग हो सकेगी. बता दें कि सिरसा जिले में 15 हजार एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में किन्नू के बाग लगाएं गए हैं. यहां का किन्नू देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी निर्यात होता है. डबवाली क्षेत्र में इसका बंपर उत्पादन होता है. अब यहां जूस प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित होगा.

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार

माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए मातृ मृत्यु- दर, नवजात मृत्यु- दर, शिशु मृत्यु- दर और 5 साल से कम आयु के शिशुओं की मृत्यु पर में सुधार लाने के उद्देश्य से सिरसा में अति आधुनिक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जाएगा. इसके अलावा, हर 10 किलोमीटर के दायरे में एक नया मॉडल संस्कृति स्कूल खोला जाएगा, जिसका सीधा फायदा सिरसा के डबवाली और फतेहाबाद जिले के भट्टू कलां जैसे ब्लॉक के छात्रों को मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.