हरियाणा के इस शहर की 35 अवैध कॉलोनियों को किया जाएगा नियमित, मिलेंगी तमाम सुविधाएं

गुरुग्राम | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) द्वारा सोमवार को प्रदेश का बजट जारी करते हुए कुल 2145 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की घोषणा की गई. इनमें गुरुग्राम की 35 कॉलोनियां शामिल हैं. इनका सर्वे किया गया, जिसके बाद गुरुग्राम नगर निगम ने सरकार को इनकी डिटेल भेजी थी.

Faridabad City Home Ghar Colony

अब इन कॉलोनियों के नियमित हो जाने से यहां के लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो पाएंगी. यहां के निवासियों को सड़क, सीवर, पानी, स्ट्रीट लाइट और अन्य सुविधाओं के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

नगर निगम ने भेजा था प्रस्ताव

गुरुग्राम नगर निगम द्वारा कुल 103 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया था. इनमें से 19 कॉलोनियों को 6 अक्टूबर 2023 और 6 मार्च 2024 को नियमित किया जा चुका है. वहीं, 50 कॉलोनियों को नियमित करने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया. इसके बाद, कुल 35 कॉलोनियां नियमित होने के इंतजार में बची थीं. अनुमान लगाए जा रहे थे कि इन्हें भी सरकार द्वारा कभी भी नियमित किया जा सकता है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम से IMT मानेसर का सफर होगा सुहाना, इस चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर

1 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

अब इन कॉलोनियों के नियमित होने से इनमें रहने वाले करीब एक लाख लोगों को सीधे तौर पर फायदा होगा. इन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं मिल पाएंगी. यहां निगम की इंजीनियरिंग विंग द्वारा पक्की गलियां, पीने का पानी, सीवर लाइन, स्ट्रीट लाइट आदि लगाने का काम शुरू किया जाएगा. यहां पार्क भी विकसित किए जाएंगे.

इन कॉलोनियों के निवासियों से अब विकास शुल्क वसूला जाएगा, जो कलेक्टर रेट का 5% होगा. इसे जमा करवाए बिना जमीन की खरीद- फरोख्त नहीं हो पाएगी. वहीं, रजिस्ट्री के लिए नो ड्यूटी सर्टिफिकेट लेना जरूरी होगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts