SPO Jind Jobs: हरियाणा पुलिस जींद में की जा रही स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पदों पर भर्ती, फटाफट करें आवेदन

जॉब डेस्क, SPO Jind Jobs | हरियाणा पुलिस विभाग जींद की तरफ से स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के पदों पर भर्ती की जा रही है. बता दें कि यह भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी. जो भी इन पदों पर आवेदन भेजने के इच्छुक हैं उन्हें अपने सभी दस्तावेजों सहित पुलिस लाइन जींद पहुंचना होगा.

POLICE

खबर में आगे आपको पदों से संबंधित सारी जानकारी जैसे आवेदन करने का माध्यम, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, इत्यादि दी गई है इसीलिए आपसे अनुरोध है की खबर को पूरा पढ़ें.

SPO Jind Vacancy 2025
Organization Haryana Police Department
Post Name SPO
Vacancies 51
Salary/ Pay Scale Rs: 20,000/-
Job Location  Jind
Last Date to Apply 21 March 2025
Mode of Apply Direct Interview
Category Police Contract Jobs
Official Website haryanapolice
Official Notification Click Here
Application Form Click Here
Join Jobs Group Click Here

हरियाणा में निकली भर्तियों की जानकारी हेतु यहाँ से चेक करें – Haryana Jobs

Important Dates

आवेदन शुरु होने की तारीख: 19 मार्च 2025

आवेदन करने की अंतिम तारीख: 21 मार्च 2025

इंटरव्यू की तारीख: 25 मार्च 2025

Education Qualification

इन पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं व एक्स सर्विसमैन होना जरूरी है. भूतपूर्व सैनिक द्वारा सेना में कम से कम 5 वर्ष तक सेवाएं दी गई होनी चाहिये. भूतपूर्व सैनिक की भर्ती के समय कोई लिखित परीक्षा तथा शारीरिक माप तौल नही होगा.

Application Fee

किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है.

Age Limit

न्यूनतम आयु : 25 वर्ष

अधिकतम आयु : 50 वर्ष

Vacancy Details

कुल पद: 51

How to Apply
  1. इन पदों पर आवेदन भेजने के लिए उम्मीदवारों को स्वयं उपस्थित होना होगा.
  2. जींद पुलिस द्वारा 51 (SPO) विशेष पुलिस अधिकारियों की भर्ती की जानी है, जिसमें सेना एवंअर्धसैनिक बल के सेवानिवृत्त कर्मचारी, HISF बटालियन के हटाए गए कर्मचारी तथा 2004 में हरियाणा सशस्त्र बल के हटाए गए कर्मचारी को फरीदाबाद पुलिस में विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) के तौर पर भर्ती किया जाएगा.
  3. विशेष पुलिस अधिकारियो (SPO) की भर्ती के लिये हरियाणा के किसी भी जिले का रिहायशी या पड़ोसी राज्यों के रिहायशी भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है.
  4. आवेदक दिनांक 21/03/2025 तक व्यक्तिगत रूप से पुलिस लाईन जीन्द मे उपस्थित होकर सम्पर्क कर सकते है, और अपने आवेदन पत्र जमा करवा सकते है.
  5. योग्य उम्मीदवार आवेदक अपने साथ 4 फोटो पासपोर्ट साईज के, शिक्षा, सेवा से सम्बन्धित प्रमाण पत्र, मूल रिहायशी प्रमाण पत्र व सेवानिवृत्ति के समय प्रदान किया गया मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से पुलिस लाईन जीन्द मे भर्ती कमेटी के सदस्यों से सम्पर्क करे. उम्मीदवार अपने साथ उपरोक्त सभी दस्तावेजों की मूल प्रति भी साथ लाये.
  6. इन विशेष पुलिस अधिकारियों को 15 दिन पुलिस ड्यूटी के बारे में पुलिस लाइन जींद में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि इनको कानून व्यवस्था, गार्डड्यूटी, पैट्रोलिंग, यातायात और पुलिस से संबंधित अन्य ड्यूटीओं पर तैनात किया जा सके.
यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया
Selection Process

उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित आधार पर होगा.

  1. इंटरव्यू
  2. दस्तावेज सत्यापन
  3. मेडिकल परीक्षा

नोट: अभ्यर्थियों/ उम्मीदवारों से विनम्र निवेदन है कि भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिकारिक विज्ञापन जरुर देखें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.