गुरुग्राम की इन कालोनियों को मिला नियमित होने का तोहफा, मूलभूत सुविधाओं से होगी लैस

गुरुग्राम | साईबर सिटी गुरुग्राम (Gurugram) से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है. शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने शहर की 12 अवैध कालोनियों को नियमित कर दिया है. हाल ही में, वित्त वर्ष 2025- 26 के बजट भाषण में मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा इसकी घोषणा की गई थी. इसके बाद, संबंधित विभाग ने इन कालोनियों को नियमित करने की अधिसूचना जारी कर दी है.

Faridabad City Home Ghar Colony

विकास शुल्क करना होगा भुगतान

गुरुग्राम शहर में नियमित हुई इन कालोनियों में रहने वाले लोगों को विकास शुल्क का भुगतान करना होगा जो कलेक्टर रेट का 5% होगा. इस शुल्क के बिना जमीन की खरीद- फरोख्त नहीं कर पाएंगे. वहीं, रजिस्ट्री के लिए नो ड्यूटी सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य होगा.

यह कालोनियां हुई नियमित

चंदन विहार Phase- 2 चौमा, रॉयल भवानी एंक्लेव भोंडसी, आरआर कॉलोनी बादशाहपुर, सियाराम एंक्लेव भोंडसी, वाटिका कुंज भोंडसी, निहाल कॉलोनी नया नाम निखिल विहार चौमा, सराय अलावर्दी, मारूति कुंज एक्सटेंशन भोंडसी, वाटिका कुंज पार्ट- 2 भोंडसी, सरस्वती एन्क्लेव एक्सटेंशन पार्ट- 2 कादीपुर- खांडसा, शांति कुंज पार्ट- 2 भोंडसी और स्नेह विहार भोंडसी की कालोनियों को नियमित किया गया है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने इन विकास कार्यों का दिया तोहफा

मूलभूत सुविधाओं से होगी लैस

सरकार द्वारा नियमित की गई कालोनियों में निगम द्वारा विकास कार्य करवाए जाएंगे. इन कालोनियों में बिजली- पानी, पक्की सड़कें, सीवर लाइन, बरसाती पानी की निकासी का इंतजाम, स्ट्रीट लाइटें जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. इसके अलावा, खाली छोड़ी गई जमीन पर पार्क विकसित किए जाएंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.