अग्निवीर भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए पास उम्मीदवार करें रिपोर्ट

चंडीगढ़ | सेना भर्ती कार्यालय की तरफ से जनरल ड्यूटी, तकनीकी और ट्रेड्समैन पदों के लिए फरवरी में अग्निवीर भर्ती (Agniveer Bharti) परीक्षा ली गयी थी. फिलहाल, सेना भर्ती कार्यालय ने इस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. उम्मीदवार परीक्षा का परिणाम ज्वाइन इंडियन आर्मी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.

Indian Army

अंबाला कैंट में करनी होगी रिपोर्टिंग

परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) अंबाला कैंट में दी गई तारीखों पर सुबह 9 बजे रिपोर्ट करना होगा. अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी) के लिए 100048 से 101600 तक रोल नंबर वाले उम्मीदवारों को 22 मार्च को रिपोर्टिंग करनी होगी.

यह भी पढ़े -  चंडीगढ़ में गर्मी और उमस के बीच मौसम ने ली करवट, अगले 24 घंटे रहेंगे अहम; पढ़ें Weather Update

इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी) में 101617 से 104465 तक रोल नंबर वाले उम्मीदवारों को 24 मार्च और अग्निवीर (तकनीकी) और अग्निवीर (ट्रेड्समैन) के लिए 100019 से 100153 तक रोल नंबर वाले उम्मीदवार और 100012 से 100265 को 25 मार्च को रिपोर्ट करना जरूरी है.

साथ लाने होंगे यह डॉक्यूमेंटस

चयनित उम्मीदवारों को 10वीं और 12वीं की मूल मार्कशीट, एडमिट कार्ड, उपरोक्त दस्तावेजों की दो फोटोकॉपी और आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से संबंधित दस्तावेज लाने अनिवार्य रूप से साथ लाने होंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.