गुरुग्राम की 50 से ज्यादा कॉलोनियों की सड़कों की होगी कायाकल्प, 50 करोड़ की आएगी लागत

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम जिले (Gurugram District) की सड़कों की बुरी अवस्था को जल्दी ही सुधारा जाएगा. इसे लेकर निगम द्वारा 50 से ज्यादा कॉलोनियों और सेक्टरों की टूटी सड़कों की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा. निगम के अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दो महीनों के अंदर इन सड़कों की हालत को ठीक कर दिया जाएगा. इस पर 50 करोड़ की लागत आने का अनुमान है. बता दें कि 5 से ज्यादा कॉलोनियों के एस्टीमेट को मंजूरी मिलने के बाद इनकी टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

Smart Sadak Road

अचार संहिता के चलते रुका काम

बीते साल जुलाई से सितंबर के बीच एस्टीमेट बनाने शुरू हुए थे और कुछ के टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी. बाद में सर्दियों के मौसम के आने की वजह से सड़कों को बनाने का काम शुरू नहीं हो पाया था. 4 फरवरी को निगम चुनाव के चलते आचार संहिता लग गई थी. चुनाव होने के बाद आचार संहिता हट चुकी है, इसलिए अब सड़कों का काम शुरू किया जाएगा.

इन सडकों पर होगा काम

निगम की ओर से GMDA के अधीन आने वाली सेक्टर 23, सेक्टर 23A, सेक्टर 21, 41, 42 और सेक्टर 45, सेक्टर 4,7, 9, 9A, 10, 10A, 15, 37, 39, 40 45 46, 47, 55 से 57 समेत पुराने शहर की कॉलोनियों की जर्जर सडकों की हालत सुधारी जाएगी. इसके अलावा, सेक्टर 82 से लेकर 86 और सेक्टर 95 की डिवाइडिंग रोड की उखड़ी परत को भी सुधारा जाएगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम मेट्रो विस्तार में प्रगति, पहला विशाल यू- गर्डर पिलर पर सफलतापूर्वक स्थापित

दूसरी तरफ, मालिबू टाउन, ग्रीनवुड सिटी, निगम में शामिल हुई कॉलोनी, प्रकाश पुरी जोन, पटौदी रोड़ गांव गाड़ौली में टाइल्स, सरस्वती एंक्लेव में टाइल्स, धुमसपुर और नाहरपुर रूपा में आरसीसी रोड के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

अगले महीने शुरू होगा काम

अप्रैल में इन सभी सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा. इस बारे में जानकारी देते हुए चीफ इंजीनियर मनोज यादव ने बताया कि निगम के दायरे में सेक्टर और कॉलोनियों की सड़कों के निर्माण और मरम्मत को लेकर निगम ने काम शुरु कर दिया है. अगले दो महीने में टूटी सड़कों को दुरुस्त कर दिया जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts