गुरुग्राम- NIT जाने वालों को ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा, फोरलेन बनेगा यह रेलवे ओवरब्रिज

गुरुग्राम | हरियाणा के NCR क्षेत्र में ट्रैफिक संचालन को सुचारू रूप से जारी रखने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में बल्लभगढ़- सोहना रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है. इसके निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं. टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जून महीने तक निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई गई है. इस ROB का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए डेढ़ साल की समय- सीमा निर्धारित की गई है.

ROB Pool

पूर्व CM ने की थी घोषणा

बल्लभगढ़- सोहना रोड पर बना रेलवे ओवरब्रिज NIT के बड़े हिस्से को नेशनल हाईवे से कनेक्टिविटी देता है. वर्तमान में यह रेलवे ओवरब्रिज टू- लेन है और ट्रैफिक दबाव ज्यादा होने की वजह से यहां अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है. लोगों को इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए साल 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस रेलवे ओवरब्रिज को फोरलेन बनाने की घोषणा की थी.

डिजाइन फाइनल होने, रेलवे से जरूरी मंजूरी मिलने और जमीन खरीदने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डिवेलपमेंट कारपोरेशन (HSRDC) ने रेलवे ओवरब्रिज को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके निर्माण के लिए लगभग 28.11 करोड़ रूपए के टेंडर आमंत्रित किए गए हैं.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम से IMT मानेसर का सफर होगा सुहाना, इस चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर

बड़ी आबादी को पहुंचेगा फायदा

निर्माण प्रक्रिया के तहत HSRDC दोनों तरफ की अप्रोच रोड बनाएगा जबकि रेलवे लाइन के ऊपर के हिस्से में ओवरब्रिज निर्माण कार्य रेलवे द्वारा किया जाएगा. रेलवे ओवरब्रिज पर 7 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा और एक साइड में डेढ़ मीटर चौड़ा फुटपाथ भी बनाया जाएगा. इस रेलवे ओवरब्रिज के फोरलेन निर्माण से NIT के बड़े रिहायशी व औद्योगिक क्षेत्र को नेशनल हाईवे से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. फोरलेन बनने से लोगों को यहां ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा. इसके अलावा, सोहना से गुरुग्राम के बीच आवागमन करने वालों को भी फायदा पहुंचेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.