भिवानी की बेटी मुस्कान ने बढ़ाया हरियाणा का गौरव, पैरा खेलों इंडिया में जीता गोल्ड मेडल

भिवानी | खेल मैदान से हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. भिवानी (Bhiwani) की बेटी मुस्कान श्योराण ने नई दिल्ली में आयोजित पैरा खेलों इंडिया में शॉट पुट इवेंट में 4.92 मीटर गोला फेंकते हुए न केवल गोल्ड मेडल पर कब्जा किया, बल्कि पैरा एशियन गेम्स का भी टिकट कटा लिया है. मुस्कान ने 1.4 मीटर की दूरी से राजस्थान की खिलाड़ी को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा और जिले का नाम रोशन कर दिया है.

Muskan Sheoran

मुस्कान की उपलब्धियां

पिता रमेश श्योराण ने बताया कि पिछले दिनों आयोजित हुए नेशनल गेम्स में मुस्कान ने गोल्ड मेडल जीता था. इससे पहले 2024 में गुजरात में आयोजित हुई पैरा नेशनल चैंपियनशिप में भी मुस्कान ने गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा का गौरव बढ़ाया था. उन्होंने पैरा गेम्स के शॉट पुट इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर ही अपनी यात्रा की शुरुआत की थी. अब मुस्कान पैरा एशियन गेम्स में भाग लेगी और हम चाहते हैं कि बेटी वहां भी गोल्ड मेडल जीतकर हिंदुस्तान का गौरव बढ़ाएं.

उन्होंने बताया कि डीपीई ने मुस्कान को पैरा खेलों के लिए प्रेरित किया तथा मदन कोच ने उनकी प्रतिभा को तराशते हुए उन्हें खेलों में आगे बढ़ाने का काम किया. राष्ट्रीय पैरालंपिक के उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सांगवान भी उनकी बेटी को समय- समय पर आवश्यक दिशा- निर्देश देते रहते हैं. वहीं, मुस्कान की मां भी मुस्कान के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखती है.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

बेटी पर गर्व

रमेश श्योराण ने कहा कि दिव्यांगता से मुस्कान के मन में कहीं ना कहीं निराशा जरूर थी, लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत और बुलंद हौसले की बदौलत आज उसी दिव्यांगता को मात देते हुए अपने गांव पहाड़ी और जिले भिवानी के साथ- साथ हरियाणा का नाम रोशन किया है. आज उन्हें मुस्कान के पिता के नाम से जाना जाता है, जो मेरे लिए बहुत गर्व की बात है. हमें हमारी बेटी पर गर्व है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.