हरियाणा में जल्द भरें जाएंगे आंगनवाड़ी वर्कर और हैल्पर के रिक्त पद, तैयार किए जा रहे चयन मानदंड

चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा (Haryana Vidhansabha) सदन में प्रश्न कल के दौरान विधायक रामकुमार कश्यप द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी से आंगनवाड़ी वर्करों को लेकर सवाल किया गया. इस सवाल का उत्तर देते हुए श्रुति चौधरी ने जवाब दिया कि करनाल जिले में आंगनवाड़ी वर्करों के लिए 1,479 और हेल्परों के 1,454 स्वीकृत पद है.

aanganwadi

अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी

इन खाली पदों को भरने का प्रस्ताव विचाराधीन है. विभाग द्वारा वर्कर और हेल्पर की नियुक्तियों के लिए चयन मानदंडों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है. महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि करनाल में आंगनवाड़ी वर्कर के 1,479 स्वीकृत पदों में से 1,355 पद भरे हुए हैं, जबकि 124 पद रिक्त है. आंगनवाड़ी हेल्पर के 1,454 स्वीकृत पदों में से 1,219 भरे हुए हैं, जबकि 235 खाली पड़े है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब प्राइवेट बसों में भी मान्य होंगे फ्री पास, रोडवेज बसों की तरह ही देना होगा मुफ्त यात्रा का लाभ

जल्द भरे जाएंगे खाली पद

राज्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 25,962 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 23,413 भरे हुए हैं, जबकि 2549 रिक्त हैं. आंगनवाड़ी सहायकों के लिए 25450 पद स्वीकृत हैं. इन पदों में से 21,011 भरे हुए हैं और 4,439 खाली हैं. इनकी नियुक्ति के लिए चयन मानदंड तैयार किए जा रहे हैं. जल्द ही, रिक्त पदों पर नियुक्तियां दी जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.