ज्योतिष | जब भी कोई राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. शनि देव को न्याय फलदाता और कर्म फल दाता के नाम से जाना जाता है. शनि इस समय कुंभ राशि में विराजमान है, 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. शनि के नक्षत्र परिवर्तन की बात की जाए, तो साल 2024 के दिसंबर महीने में वह गुरु के नक्षत्र पूर्वाभाद्र में विराजमान है, जहां पर समय समय पर नक्षत्र परिवर्तन होता है. शनि के राशि परिवर्तन की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
शनिदेव को न्यायाधीश के नाम से जाना जाता है. 29 मार्च को रात 11:01 मिनट पर शनि गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे और गुरु के ही नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे. ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय
तुला राशि: शनि के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. शनि देव आपकी राशि के चौथे और पांचवे भाव के स्वामी होकर छठे भाव में प्रवेश करेंगे. ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए अच्छा समय शुरू हो जाएगा, लंबे समय से रुके हुए काम भी अब बनने वाले हैं. कार्य क्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा. कुल मिलाकर आपके लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है.
मकर राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनि का राशि परिवर्तन काफी अच्छा रहेगा, आपको हर कार्य में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. आपकी जिंदगी धीरे- धीरे सही रास्ते पर आएगी. तीसरे भाव में शनि के होने से आप यात्राओं पर भी जा सकते हैं, अध्यात्म की और आपका झुकाव बढ़ेगा. धर्म- कर्म के मामलों में भी आपको सफलता मिलने वाली है, जिससे आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां होगी. व्यापार में थोड़ा जोखिम उठाने के लिए तैयार रहे.
कर्क राशि: शनि के मीन राशि में जाते ही इस राशि के जातकों को शनि की परेशानियों से समाप्ति मिल जाएगी. ऐसे में लंबे समय से आपके जीवन में जितनी भी परेशानियां चली आ रही है, वे सब समाप्त हो जाएगी. आपका काम धीरे- धीरे सही हो जाएगा, व्यापार की वजह से आप यात्राओं पर भी जा सकते हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
