एक हेक्टेयर में 73 क्विंटल रिकॉर्ड गेहूं का उत्पादन, करनाल से खरीदा था बीज

करनाल | मध्य प्रदेश में एक किसान (Kisan) के खेत में गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है. यहां जबलपुर जिले के पाटन विकासखंड के कुकरभुका गांव के किसान अर्जुन पटेल की एक हेक्टेयर भूमि पर 73 क्विंटल गेहूं निकला है. इसकी कीमत 1.80 लाख रूपए होती है. कृषि विभाग के अधिकारियों ने खेत पहुंचकर निरीक्षण किया और किसान के दावे की पुष्टि की.

Gehu Wheat

गेहूं उत्पादन में रिकॉर्ड स्थापित

गेहूं उत्पादन के मामले में मध्य प्रदेश के अर्जुन पटेल ने नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है. जबलपुर में सामान्य तौर पर एक हेक्टेयर भूमि से 50- 55 क्विंटल गेहूं निकलता है, लेकिन अर्जुन पटेल ने एक हेक्टेयर खेत से 73 क्विंटल गेहूं का उत्पादन लेकर सभी को चौंका दिया है. उन्होंने इसके लिए न केवल उच्च गुणवत्ता वाले बीज का इस्तेमाल किया, बल्कि खेती करने के तरीके में भी बदलाव किया.

किसान अर्जुन पटेल ने बताया कि उन्होंने गेहूं के इस बीज को पंजाब के कृषि अनुसंधान परिषद, करनाल से खरीदा था. यह गेहूं की DBW- 377 वैरायटी है. यह ब्रीडर सीट किस्म है. उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर इतना उत्पादन नहीं मिलता है, लेकिन इस बार हमने बीज व तकनीक को बदलते हुए ज्यादा उत्पादन हासिल करने में सफलता मिली है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: हिसार व अंबाला को मिली विशाल वेयरहाउस की सौगात, किसानों को मिलेगा तगड़ा फायदा

इस विधि से किया बंपर उत्पादन

कृषि विभाग की अधिकारी ने बताया कि हमने अर्जुन पटेल के खेत पर जाकर 5 वर्ग मीटर स्थान की गेहूं की कटाई करवाई. मात्र 5 वर्ग मीटर में इसका उत्पादन 18 किलो 424 ग्राम निकला है. इसके अनुसार यदि एक हेक्टेयर खेत का उत्पादन निकला जाए, तो यह लगभग 73 क्विंटल पहुंचता है.

उन्होंने रेज्ड बेड पद्धति का इस्तेमाल करते हुए गेहूं की बिजाई की है और थोड़ी- थोड़ी दूर में एक कतार खाली भी छोड़ी थी. अर्जुन ने एक हेक्टेयर में मात्र 30 किलोग्राम बीज का ही इस्तेमाल किया था. इसके बावजूद, उनका गेहूं सामान्य किसानों से ज्यादा निकला है. उन्होंने दूसरे किसानों को भी इसी पद्धति को अपनाने की सलाह दी है, ताकि अच्छी पैदावार मिलती रहें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.