Jio ने यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा, 150 रूपये से कम कीमत में लॉन्च किए ये नए रिचार्ज प्लान

गैजेट डेस्क, Jio New Plans List | रिलायंस जियो को देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी माना जाता है. कंपनी के पास अपने यूजर्स के लिए कई सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है. कंपनी के पास अपने ग्राहकों के लिए अलग- अलग पोर्टफोलियो के कई सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है. आज हम आपको कंपनी के कुछ अफॉर्डेबल रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. आज हम आपको 150 रूपये से कम 28 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान के बारे में डिटेल जानकारी देंगे.

Jio

अफॉर्डेबल रिचार्ज प्लान

इस लिस्ट में पहले नंबर जियो के 75 रूपये वाले प्लान का आता है. इस प्लान में यूजर्स को 23 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बातचीत की जाए, तो यूजर्स को इस प्लान में 2.5 जीबी डाटा ऑफर किया जाता है. इस पैक में 100 एमबी डाटा के अलावा 200 एमबी डाटा भी मिलता है. अगर आप अनलिमिटेड कॉलिंग वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट चॉइस साबित हो सकता है.

इसी प्रकार जियो का 91 रूपये वाला प्लान भी आता है. इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 28 दिनों की है, इस रिचार्ज पैक में ग्राहकों को कुल 3 जीबी डाटा ऑफर किया जाता है. यूजर्स हर दिन 100 MB डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. कंपनी के तरफ से 200 एमबी डाटा एक्स्ट्रा भी ऑफर किया जा रहा है, आप इस रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा कर किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा ले सकते हैं.

मिलेगा एक्स्ट्रा डाटा

इस लिस्ट में अगला नंबर जियो के 125 रूपये वाले प्लान का आता है. अगर आपको थोड़ा ज्यादा डाटा चाहिए, तो आप इस प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं. इसमें आपको 23 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, हर दिन 0.5 जीबी डाटा मिलता है. इस प्रकार इस पूरे प्लान में आपको 11.5 जीबी डाटा मिलने वाला है. अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा आपको 300 फ्री एसएमएस का भी लाभ दिया जा रहा है.

इस लिस्ट में अंतिम रिचार्ज प्लान 152 रुपए का है. इस प्लान में यूजर्स को पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यह प्लान 500mb डेली डाटा के साथ आता है, इस प्रकार यूजर्स को इस पूरे प्लान में कुल 14gb डाटा ऑफर किया जाता है. अगर आप भी अनलिमिटेड वॉयस कॉल के लिए किसी बेहतरीन रिचार्ज प्लान की तलाश में थे, तो निश्चित रूप से यह दोनों ही रिचार्ज प्लान आपको काफी पसंद आने वाले हैं. इनमें मिलने वाले बेनिफिट्स भी एकदम बढ़िया है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह सभी प्लान जियो फोन यूजर्स के लिए है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.