जल्द मीन राशि में उदित होंगे शनि, इन 2 राशियों को मिलेगी हर कार्य में सफलता

ज्योतिष | ग्रहों के गोचर की घटना को ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण माना गया है. शनि ढाई साल बाद अपनी राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) कर चुके हैं, 29 मार्च को शनि देव ने अपनी चाल में बदलाव किया था. इस दिन वह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर गए थे. अब शनि इसी राशि में उदित होने वाले हैं.

Rashi Parivartan

शनि 6 अप्रैल को सुबह 5:05 मिनट पर उदित होंगे. इसका प्रभाव भी कुछ राशि के जातकों पर काफी अच्छा रहेगा. आज हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि

वृषभ राशि: मीन राशि में शनि के उदय होने की वजह से इस राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. लंबे समय से जितनी भी आपकी परेशानियां चल रही थी, अब आपको उनसे छुटकारा मिल जाएगा. इनकम में भी वृद्धि के योग दिखाई दे रहे है. कारोबार को लेकर किसी यात्रा का प्लान बन सकता है, जॉब में प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं. अब आपको आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलेगा, धन लाभ के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.

धनु राशि: शनि देव के उदित होने की वजह से इस राशि के जातकों को भी विशेष लाभ मिलने वाला है. अब आपकी इनकम में वृद्धि हो सकती है, आप जल्द ही कोई नया घर या वाहन खरीद सकते हैं. आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा, ऐसे में आपके लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहने वाला है.

इस प्रकार करें शनि देव को प्रसन्न

अगर आप भी चाहते हैं कि भगवान शनि देव आपसे प्रसन्न रहे और उनकी कृपा मिलती रहे, तो आप को शनिवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए. जल में काले तिल मिलाकर महादेव का सच्चे मन से अभिषेक करना चाहिए और पीपल के पास सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए. ऐसा करने से आपके जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है, इस उपाय को करने से रुके हुए काम भी जल्दी पूरे होते हैं. इसके अलावा, शनिवार को काले कपड़े और काले तिल का दान करना भी काफी अच्छा माना जाता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.