खुशखबरी: गुरुग्राम- चंडीगढ़ के बीच दौड़ेगी वोल्वो बस, यहां देखें रूट और टाइमिंग

गुरुग्राम | हरियाणा परिवहन विभाग यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास कर रहा है. इसी कड़ी में साईबर सिटी गुरुग्राम और सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को वोल्वो बस (Volvo Bus) सेवा की सौगात दी गई है. इस बस सेवा के जरिए न केवल आरामदायक सफर का आनंद मिलेगा, बल्कि कम समय में सफर को पूरा किया जा सकेगा.

इस रूट से दौड़ेगी वोल्वो बस

वर्तमान में गुरुग्राम से चंडीगढ़ जाने के लिए या तो दिल्ली होकर या फिर कुंडली- मानेसर- पलवल (KMP एक्सप्रेसवे) से होकर सफर करना पड़ रहा था, जिससे सफर में 6-7 घंटे का समय लगता था, लेकिन अब परिवहन विभाग ने कटरा एक्सप्रेस-वे के जरिए नई वोल्वो बस सेवा शुरू कर दी है, जिससे दूरी तय करने में मात्र 5 घंटे का समय लगेगा. इस पहल से यात्रियों का समय बचेगा और उनकी यात्रा आरामदायक होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

यह रहेगा शेड्यूल

वोल्वो बस गुरुग्राम बस स्टैंड से सुबह साढ़े 4 बजे रवाना होकर वाया बादली, KMP एक्सप्रेसवे, कटरा एक्सप्रेसवे, 152D एक्सप्रेसवे और जीरकपुर होते हुए साढ़े 9 बजे के आसपास चंडीगढ़ पहुंचेगी. दूसरी बस गुरुग्राम बस स्टैंड से सुबह 11 बजे रवाना होकर इसी रूट से होते हुए चंडीगढ़ आगमन करेगी.

चंडीगढ़ बस स्टैंड से गुरुग्राम के लिए पहली बस दोपहर सवा 12 बजे और दूसरी बस शाम साढ़े 5 बजे रवाना होगी. चंडीगढ़ से बस वाया जीरकपुर, 152D, कटरा एक्सप्रेसवे, KMP एक्सप्रेसवे तथा बादली होते हुए गुरुग्राम बस स्टैंड पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.