हरियाणा में जीटी रोड पर बनेगी एक और नई अनाज मंडी, किसानों को मिलेगा दोहरा फायदा

करनाल | हरियाणा के करनाल जिले (Karnal District) में किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के गांव मानक माजरा में जीटी रोड पर स्थित पूजम व मानक माजरा गांवों की 25 एकड़ जमीन पर नई अनाज मंडी बनेगी. इसके निर्माण पर करीब 19 करोड़ रूपए खर्च होंगे और अगले साल सितंबर महीने तक इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा.

fotojet 16

किसानों को दोहरा फायदा

वर्तमान में नीलोखेड़ी अनाज मंडी में जगह की कमी के चलते किसान परेशानी झेल रहे हैं. मजबूरन उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए करनाल और कुरूक्षेत्र की मंडियों का रूख करना पड़ता है. इससे जहां समय की बर्बादी होती है. वहीं, दूसरी ओर ट्रांसपोर्ट का खर्च भी बढ़ जाता है, लेकिन अब यहां नई मंडी बनने से दोनों ही समस्याओं से निजात मिलेगी. यानि किसानों को दोहरा फायदा पहुंचेगा. किसान अपनी फसल यहां बेच सकेंगे व उन्हें कहीं और जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

मंडी में होगी यह व्यवस्थाएं

मार्केटिंग बोर्ड के एक्शन बिजेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए 19 करोड़ रूपए की प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है. अब टेंडर प्रक्रिया से पहले की औपचारिकताएं पूरी की जा रही है और एस्टिमेट को मंजूरी के लिए हेड आफिस भेजा गया है. मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि नई बनने वाली मंडी को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा. बिजली, पानी, पक्की सड़क, विश्राम गृह, कैंटीन आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. मंडी तक पहुंचने के लिए जीटी रोड से फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा, एक आधुनिक कार्यालय भवन भी बनाया जाएगा, जहां मंडी से जुड़े प्रशासनिक कार्य होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.