हरियाणा सरकार की अग्निवीरों को बड़ी सौगात, पुलिस भर्ती में मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान किया है. सीएम नायब सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक अहम फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि अग्निवीर योजना के तहत सेवा दे चुके युवाओं को राज्य में सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ दिया जाएगा. इस सिलसिले में रविवार को पंचकूला में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई गई थी.

Indian Army

अग्निवीरों को बड़ी सौगात

सीएम नायब सैनी ने बताया कि हरियाणा सरकार ने राज्य पुलिस की भर्ती में अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है. इसके साथ ही, वन विभाग की फोरेस्ट गार्ड भर्ती, जेल विभाग की जेल वार्डन भर्ती तथा खनन विभाग की खनन गार्ड की नौकरियों में भी अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवीर राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान दे चुके हैं और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए यह फैसला लिया गया है. सरकार उन्हें एक बेहतर भविष्य और पुनर्वास का अवसर देना चाहती है. इस फैसले से सिर्फ अग्निवीर ही लाभान्वित नहीं होंगे, बल्कि राज्य की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को भी प्रशिक्षित और अनुशासित युवा कर्मियों से मजबूती मिलेगी.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

युवाओं के लिए सकारात्मक कदम

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह कदम युवाओं को सेना में सेवा के बाद एक स्थायी करियर की दिशा में प्रोत्साहित करेगा. हरियाणा सरकार की इस घोषणा के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही अग्निवीरों के लिए आरक्षण को बढ़ावा देने की बात कही थी. उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम को युवाओं के लिए सकारात्मक बताया. वहीं, हरियाणा सरकार का यह फैसला सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है और हर कोई खुले दिल से इसकी तारीफ कर रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.