हरियाणा- दिल्ली के बीच सफर करना होगा बेहद आसान, अगले महीने शुरू होगी नई टनल

गुरुग्राम | दिल्ली- NCR में सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. द्वारका एक्सप्रेस-वे को IGI एयरपोर्ट से जोड़ने वाली सुरंग में मई महीने के आखिर तक वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी. इस सुरंग के शुरू होने से दिल्ली- जयपुर हाइवे (NH-48) से ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी और एयरपोर्ट, गुरुग्राम, वसंत कुंज, द्वारका और अलीपुर की ओर आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी.

Pragati Maidan Tunnel

इस टनल को आधुनिक तरीके से डिजाइन किया गया है. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस टनल में CCTV कैमरे और उनकी मॉनिटरिंग के लिए अलग से एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद गुरुग्राम से बीजेपी सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने यह जानकारी साझा की हैं.

गुरुग्राम- दिल्ली के बीच सफर आसान बनाने की योजना

राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि केन्द्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) को निर्देश दिए हैं कि गुरुग्राम और दिल्ली के बीच मौजूदा ट्रैफिक की स्थिति पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर तीन महीने में प्रस्तुत करें. वहीं, द्वारका एक्सप्रेसवे पर IGI एयरपोर्ट से जुड़ने वाली टनल मई के आखिर तक खुलने की संभावना है.

उन्होंने बताया कि नितिन गडकरी के साथ हुई इस बैठक में मानेसर से दिल्ली के धौला कुआं तक ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए एलिवेटेड रोड बनाने और खेड़की दौला टोल प्लाजा को दूसरी जगह ट्रांसफर करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई है. राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि NHAI दिल्ली- जयपुर हाइवे पर एलिवेटेड रोड निर्माण की संभावनाओं का अध्ययन करेगा, जिससे हाइवे पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने में मदद मिल सकें.

यह भी पढ़े -  द्वारका एक्सप्रेसवे से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, जानें क्या रहेगा रूट

बेहद खास है टनल

द्वारका एक्सप्रेस-वे से IGI एयरपोर्ट को कनेक्ट करने के लिए देश की सबसे चौड़ी टनल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. 3.6 किलोमीटर लंबी यह टनल आठ लेन की बनाई गई है. इस टनल से ट्रैफिक की आवाजाही शुरू होने पर गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर से सोनीपत, पानीपत और चंडीगढ़ की ओर जाना भी आसान हो जाएगा.

इस टनल का निर्माण IGI एयरपोर्ट के नीचे से किया गया है, जो अलीपुर में सिंघू बार्डर को कनेक्ट करती है. गुरुग्राम और मानेसर की ओर से आने वाले वाहन चालक इस सुरंग का इस्‍तेमाल कर सीधे सिंधु बॉर्डर पहुंचकर सोनीपत और पानीपत की ओर सफर कर सकेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.