हरियाणा में पारा पहुंचा 43 डिग्री, आज बूंदाबांदी और ओलावृष्टि से बदलेगा मौसम

चंडीगढ़ | हरियाणा में बीते काफी समय से भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. तापमान में दिन-ब-दिन इजाफा दर्ज किया जा रहा है. लेकिन, कल बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिला. इस कारण राजस्थान के लगते महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी देखने को मिली. महेंद्रगढ़ के दो गांव में ओलावृष्टि भी हुई. इससे पहले दिन भर भीषण गर्मी से लोग परेशान नजर आए.

weather barish 1

बारिश से मिलेगी कुछ राहत

कल प्रदेश के दिन के औसत तापमान में 0.5 डिग्री का इजाफा देखने को मिला. यह सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हिसार का तापमान सबसे ज्यादा 42.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, बीते 24 घंटे में रात के तापमान में भी 1.4 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई. यहाँ का तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री ज़्यादा दर्ज किया गया.

मौसम विभाग का कहना है कि 10 और 11 अप्रैल को भी तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बरसात के आसार बने हुए हैं. वहीं, कुछ जगह ओले भी गिर सकते हैं. जिस प्रकार से गर्मी बढ़ रही है, इससे बिजली की खपत में भी इजाफा हो रहा है. बीते एक सप्ताह में ही 3.19 करोड़ यूनिट की खपत में इजाफा हो चुका है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारियों को क्लर्क पद पर प्रमोट करने के लिए बन रहा नया कानून, यह होगा नया विधेयक

14 अप्रैल से फिर बढ़ेगा पारा

हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले तीन से चार दिनों से पूर्वी हवाएं चल रही हैं, लेकिन तापमान में इजाफा हो रहा है. कुछ समय पहले तक जहां तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा था, वह अब 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है. जो तापमान 10 से 15 अप्रैल के बीच दर्ज किया जाता था वह 4 से 5 दिन पहले ही पहुंच गया.

9 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा जिससे बादलवाही और बूंदाबांदी देखने को मिलेगी. इसके बाद तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है. 14 अप्रैल से फिर से तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts