फतेहाबाद जिले में खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, 44 खेल नर्सरियों का मिला तोहफा; यहां देखें पूरी लिस्ट

फतेहाबाद | खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. खेल विभाग की ओर से फतेहाबाद में 9 नई खेल नर्सरी अलॉट की गई है. यहां पहले से 35 खेल नर्सरियां संचालित थी और अब 9 और नई खेल नर्सरी अलॉट होने पर इनकी संख्या बढ़कर 44 हो गई है. इनमें 24 खेल नर्सरियां पंचायतों और 20 सरकारी स्कूलों को दी गई है. 11 अप्रैल से इन खेल नर्सरियों को शुरू कर दिया जाएगा.

Stadium Photo

खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

इन खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों को ओलम्पिक स्तर की तैयारियां करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. प्रत्येक माह हर खिलाड़ी को डाइट के लिए 1500-2000 रूपए तक स्कॉलरशिप भी मिलेगी. इस नर्सरियों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले कोच को 25 हजार रूपए प्रति महीना मानदेय दिया जाएगा.

इन ग्राम पंचायतों को खेल नर्सरी की सौगात

  • ग्राम पंचायत किरढान – वॉलीबॉल
  • ग्राम पंचायत पीलीमंदोरी- एथलेटिक्स
  • ग्राम पंचायत गोरखपुर – एथलेटिक्स
  • ग्राम पंचायत गोरखपुर – कबड्डी
  • ग्राम पंचायत भोडियाखेड़ा – फुटबॉल
  • ग्राम पंचायत धारनिया – हॉकी
  • ग्राम पंचायत सनियाना – फुटबॉल
  • ग्राम पंचायत बैजलपुर – हॉकी
  • ग्राम पंचायत धांगड़ – एथलेटिक्स
  • ग्राम पंचायत ढांड – एथलेटिक्स
  • ग्राम पंचायत ठुड्यां – एथलेटिक्स
  • ग्राम पंचायत धारनिया – हॉकी
  • ग्राम पंचायत कन्हड़ी – एथलेटिक्स
  • ग्राम पंचायत भूथन कलां – कबड्डी
  • ग्राम पंचायत ठुइयां – खो-खो
  • ग्राम पंचायत बनमंदोरी – एथलेटिक्स
  • ग्राम पंचायत हांसावाला – कबड्डी
  • ग्राम पंचायत डांगरा – कबड्डी
  • ग्राम पंचायत हांसावाला – जूडो
  • ग्राम पंचायत ढिंगसरा – फुटबॉल
  • ग्राम पंचायत मानावाली – कुश्ती
  • ग्राम पंचायत चंद्रावल – कबड्डी
  • ग्राम पंचायत खैरातीखेड़ा – वुशू

इन सरकारी स्कूलों को खेल नर्सरी की सौगात

  • जीएसएसएस खाराखेड़ी – सॉफ्टबॉल
  • जीएचएस खैरातीखेड़ा – सॉफ्टबॉल
  • जीएसएसएस (ब्वॉयज), नहला – हैंडबॉल
  • जीएसएस अहरवां – फुटबाल
  • एसएसएमआर स्कूल बैजलपुर – हॉकी
  • जीएचएस ठुइयां – खो-खो
  • जीजीएचएस धांगड़ – साइकिलिंग
  • आरोही मॉडल स्कूल बनगांव – एथलेटिक्स
  • जीएसएसएस पीलीमंदोरी- वॉलीबॉल
  • जीएसएसएस ललौदा – खो-खो
  • जीजीएचएस पीलीमंदोरी – वॉलीबॉल
  • जीएसएसएस धौलू – फुटबॉल
  • जीजीएसएसएस जांडली कलां- हैंडबॉल
  • एसएनएसजीएसएसएस पारता – एथलेटिक्स
  • जीएसएसएस बीघड़ – फुटबॉल
  • जीएसएसएस समैन – बॉक्सिंग
  • आईजी पीजी कॉलेज टोहाना – बॉक्सिंग
  • जीएमएस ढाणी ढाका – वॉलीबॉल
  • जीएचएस भोडियाखेड़ा – कुश्ती
  • जीएचएस खैरातीखेड़ा – सॉफ्टबॉल
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.