यह कैसा मंजर: हरियाणा में आसमानी बिजली गिरने से महिला की मौत; बेटी घायल

फतेहाबाद | हरियाणा के फतेहाबाद (Fatehabad) से एक खबर सामने आई है, जिससे वहां के लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. बता दें कु टोहाना विधानसभा के गांव नागला में एक महिला अपनी बेटी के साथ खेत से वापस लौट रही थी, तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल है. जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया.

death

जिले में अचानक मौसम बदल गया तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने लगी. साथ ही, जोरदार बारिश होने लगी. इससे बचने के लिए दोनों मां- बेटी ने पेड़ का सहारा लिया और उसके नीचे खड़ी हो गई, तभी पेड़ पर बिजली गिरी और यह हादसा हो गया.

बेटी का इलाज जारी

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान राधा के रूप में की गई है. जिसकी उम्र 40 वर्ष बताई जा रही है. वहीं, गंभीर बेटी की उम्र 13 वर्ष है, जो खेत से चने इकट्ठे कर घर वापस लौट रही थी. फिलहाल, बेटी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, ताकि उसकी हालत में सुधार हो सके.

पति ने दी यह जानकारी

मृतक राधा के पति सुभाष ने बताया कि घटना के बाद उनकी बेटी ने शोर मचाया, जिससे वह और अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने राधा को जमीन पर देखा. इसके बाद, एम्बुलेंस बुलाकर दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राधा को मृत्यु घोषित कर दिया, जबकि बेटी को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है.

पुलिस को दी गई सूचना

अस्पताल में मौजूद अधिकारियों द्वारा पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर लिया है. वहीं, अगली सुबह यानी शनिवार को महिला का पोस्टमार्टम किया जाएगा. इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.