जल्द शुक्र करेंगे मेष राशि में प्रवेश, 29 जून तक मौज करेंगे इन तीन राशियों के जातक

ज्योतिष | शुक्र ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व प्राप्त है. इसे सुख- सुविधा, धन- संपत्ति, प्रेम- आकर्षण आदि का कारक ग्रह माना जाता है. शुक्र की स्थिति में बदलाव का प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है, इस समय शुक्र मीन राशि में विराजमान है. अगले महीने के लास्ट में यानी कि 31 मई को वह राशि परिवर्तन करके मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इस दौरान 3 राशियां ऐसी होंगे, जिन्हें अपार सफलता मिलने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jyotish

31 मई 2025 को सुबह 11:42 मिनट पर मंगल की राशि मेष में शुक्र प्रवेश कर जाएंगे और 29 जून तक इसी अवस्था में विराजमान रहने वाले हैं. इस दौरान तीन राशियों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है, अर्थात उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.

शुरू होगा इन 3 राशियों का अच्छा समय

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए मेष राशि में शुक्र का आना काफी अच्छा साबित होने वाला है. यह गोचर आपकी राशि के 11वें भाव में हो रहा है, ऐसे में जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. संतान की ओर से भी आपको खुशियां मिलने वाली है, नौकरी के आपको कई बेहतरीन अवसर मिलेंगे. व्यापार में भी लाभ के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.

सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर काफी अच्छा रहेगा, शुक्र इस राशि के दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं. ऐसे में कार्य क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है, काम में तेजी के योग बन रहे हैं. नौकरी के आपको कई बेहतरीन अवसर मिलने वाले हैं, व्यापार में भी लाभ होगा. जल्द ही, आपको नए आर्डर मिल सकते हैं. व्यापार में लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं. आपकी लव लाइफ भी काफी अच्छी रहेगी.

कुंभ राशि: शुक्र इस राशि के तीसरे भाव में गोचर करने वाले हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. धन- धान्य की बढ़ोतरी होगी, परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. नौकरी पेशा जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन काफी अच्छा रहेगा. ऐसे में आपको नई नौकरी भी मिल सकती है, ज्यादा चांसेस आपके पक्ष में बन रहे हैं. अगर कोई प्रोजेक्ट पिछले काफी समय से अटका हुआ है, तो अब आपको उसमें भी सफलता मिलने वाली है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.